लाइव न्यूज़ :

केरल: PFI Rally में विवादित नारे लगाने वाले 18 और लोग गिरफ्तार, वायरल वीडियो में नाबालिग को कन्धे पर बैठाने वाला पिता भी हुआ आज अरेस्ट

By आजाद खान | Updated: May 28, 2022 14:46 IST

आपको बता दें कि इस मामले में केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को यह निर्देश दिया था कि इस रैली में जो भी विवादित नारा लगाने वाले लोग पाए गए है, उन पर उचित कार्रवाई की जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएफआई की रैली में विवादित नारे लगाने वालों पर केरल पुलिस ने कार्रवाई की है।इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। रैली में लगाए गए नारे का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

तिरुवनंतपुरम:केरल के अलापुझा (Alappuzha) में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) की रैली में लगाए गए विवादित नारे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने शुक्रवार को 18 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पर बोलते हुए जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मार्च के आयोजकों और पीएफआई के पदाधिकारियों सहित 18 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में कुल 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने और 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ आयोजक और अन्य पदाधिकारी हैं। अभी तक हमने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।’’ आपको बता दें कि PFI की रैली में एक नाबालिग द्वारा विवादित नारे लगाए गए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसे लेकर बहुत बवाल भी हुआ था। 

बच्चे को पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, केरल पुलिस ने शनिवार को अशकर अली को कोच्चि के पल्लुरथी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अशकर अली उस नाबालिग का पिता है जिसने वायरल वीडियो में विवादित नारे लगाए थे। गिरफ्तार शख्स को पुलिस अब अलाप्पुझा पुलिस को सौंप देगी।  

केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को दिए निर्देश

मामले में केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और जिन लोगों ने नारे लगाए थे उन के खिलाफ जांच हो। इससे पहले केरल पुलिस ने कार्रवाई कर दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया था। इन में वायरल वीडियो में नाबालिग को कंधे पर ले जाने वाला एराट्टुपेट्टा निवासी अनस पहला शख्स था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने कार्रवाई के रुप में मंगलवार को पीएफआई अलापुझा के जिलाध्यक्ष नवास वंदनम (Nawas Vandanam) और जिला सचिव मुजीब (Mujeeb) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए के तहत अभद्र भाषा के तहत केस दर्ज किया है। यहां वीडियो देखें।

क्या था पूरा मामला

आपको बता दें कि वायरल इस वीडियो में यह देखा गया था कि पीएफआई के इस रैली में एक छोटा बच्चा एक शख्स के कंधे पर बैठे हुए नारा लगा रहा है। नारे में वह हिन्दुओं और इसाईयों को टारगेट करते कह रहा है, 'अपने घर पर चावल, फूल और अंतिम संस्कार के सारे समान का इंतजाम करके रखो, कुछ भी मत भूलना, कुछ भी मत भूलना, तुम्हारा काल बनकर हम तुम्हारे पास आ रहे हैं।' 

इंडिया टीवी के एक खबर के मुताबिक, इस रैली में यह भी नारा लगा था, 'हम बाबरी और ज्ञानव्यापी दोनों में एक दिन सजदा जरूर करेंगे, इंशाअल्लाह, संघियों तुम इस बात को समझ लो।" 

इस खबर में यह नारा लगे का भी दावा किया गया है। नारे में कहा गया है, "ना हम पाकिस्तान जाएंगे और न ही बांग्लादेश जाएंगे, इसी देश की 6 फीट जमीन में ही दफन होंगे,लेकिन संघियों तुम ये याद रखना हम मिटने से पहले तुम्हें मिटाकर जाएंगे।' 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceवायरल वीडियोPFI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली