लाइव न्यूज़ :

केरल: ट्रेन में चढ़ने को लेकर पैसेंजर ने दूसरे यात्री को लगाई आग, 3 लोगों की मिली है लाश, 8 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2023 10:23 IST

घटना पर बोलते हुए रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि ''प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। झुलसे हुए तीन लोगों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना हो गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में ट्रेन में हुए झगड़े में पैसेंजर ने दूसरे यात्री को आग लगा दी है। पुलिस को इस हादसे के पास से तीन लोगों की लाश मिली है। ऐमें इन लाशों की फोरेंसिक विशेषज्ञ द्वारा जांच की जा रही है।

तिरुवनंतपुरम:केरल के कोझिकोड में रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति को आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। ऐसे में आग बुझाने के कारण आठ लोग घायल हुए है जिन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका ईलाज चल रहा है। 

एएनआई के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल पर एक बच्चा समेत तीन और लोगों की लाश मिली है जिसकी पहचान मत्तन्नूर निवासी रहमथ, उसकी बहन की दो साल की बेटी और नौफल के रूप में हुई है। ऐसे में घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम भी पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है। रेल सूत्रों के अनुसार, यह घटना ट्रेन के डी1 कंपार्टमेंट में घटी है जिसके बाद जरूरी जांच किए गए थे और ट्रेन को रवाना किया गया था। ऐसे में इस मामले में पुलिस और आरपीएफ आगे की कार्रवाई कर रही है। 

घटना के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

शुरुआती खबरों के अनुसार, संदेह है कि दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई है। ऐसे में कोझिकोड पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के यात्रियों द्वारा आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद ट्रेन धीमी होने पर वह व्यक्ति फरार हो गया। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। 

क्या है पूरा मामला

एएनआई के अनुसार, दो यात्रियों के बीच कहा सुनी हुई थी जिसके बाद एक यात्री ने दूसरे पैसेंजर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। ऐसे में ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री आग को बुझाने लगे थे जिस कारण कई पैसेंजर पर भी घायल हो गए थे। इन घायलों नें तीन महिलाएं भी थी। 

सूत्रों के मुताबिक, घायलों के रूप में थलासेरी के अनिल कुमार, उनकी पत्नी सजीशा, उनके बेटे अद्वैत, कन्नूर के रूबी और त्रिशूर के राजकुमार की पहचान की गई है। ऐसे में मामले की आगे की जांच की जा रही है। 

झुलसे हुए तीन लोगों को आरपीएफ ने अस्पताल में कराया गया है भर्ती- अधिकारी 

सूत्रों के मुताबिक, घटना रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी। यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी और आग बुझाई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। झुलसे हुए तीन लोगों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना हो गई।’’  

टॅग्स :क्राइमकेरलआगPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास