लाइव न्यूज़ :

13, 9 साल की दलित बच्चियों की यौन शोषण के बाद कर दी गई थी हत्या, माता-पिता ने सीएम से लगाई मदद की गुहार

By भाषा | Updated: October 31, 2019 20:30 IST

पालक्काड की एक पॉक्सो अदालत ने 13 और 9 साल की बच्चियों के यौन शोषण और उनकी हत्या के आरोपी तीन लोगों को 25 अक्टूबर को बरी कर दिया था। घटना 2017 में पालक्काड के पास वलायार में लड़कियों के घर में ही घटी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चियों की मां ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने हमें इस मामले में मदद का आश्वासन दिया। हम अपनी बेटियों के लिए इंसाफ चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि और किसी माता-पिता को इस तरह की वेदना नहीं झेलनी पड़े।

केरल के तिरुवनंतपुरम के पालक्काड जिले में 2017 में दो नाबालिग दलित बहनों के यौन शोषण के बाद कथित तौर पर उनकी हत्या के आरोपियों को पिछले दिनों अदालत द्वारा बरी किये जाने के बाद लड़कियों के माता-पिता ने बृहस्पतिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बच्चियों के माता-पिता आज सुबह यहां पहुंचे और उन्होंने विधानसभा परिसर में विजयन के कार्यालय में उनसे मुलाकात की।

उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की। बच्चियों की मां ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने हमें इस मामले में मदद का आश्वासन दिया। हम अपनी बेटियों के लिए इंसाफ चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि और किसी माता-पिता को इस तरह की वेदना नहीं झेलनी पड़े। बच्चियों के माता-पिता के साथ उपस्थित दलित संगठन केरल पुलयार महासभा के महासचिव पुन्नला श्रीकुमार ने कहा कि सरकार की इस मामले में कुछ सीमाएं हैं क्योंकि मामला अदालत में है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने कहा है कि वह आरोपियों को बरी किये जाने के खिलाफ अपील करेगी। वह पुन: जांच या सीबीआई जांच की संभावना पर भी विचार करेगी जैसा माता-पिता ने अनुरोध किया है।’’

पालक्काड की एक पॉक्सो अदालत ने 13 और 9 साल की बच्चियों के यौन शोषण और उनकी हत्या के आरोपी तीन लोगों को 25 अक्टूबर को बरी कर दिया था। घटना 2017 में पालक्काड के पास वलायार में लड़कियों के घर में ही घटी थी।

टॅग्स :केरलरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास