लाइव न्यूज़ :

केरल नन रेप केस: आरोपी बिशप फ्रैंको के खिलाफ मुख्य गवाही देने वाले फादर की संदिग्ध हालात में मौत

By धीरज पाल | Updated: October 22, 2018 13:46 IST

फादर कुरियाकोस केरल में हुए नन के साथ रेप मामले में मुख्य गवाह थे। वहीं, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Open in App

केरल में बहुचर्चित नन के साथ अनेक बार बलात्कार के आरोपी रोमन कैथोलिक बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ गवाही देने वाले फादर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक कुरियाकोस कट्टूथारा में जालंधर के भोगपुर इलाके में शव बरामद किया गया है। हालांकि फादर कुरियाकोस कट्टूथारा  के मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

मीडिया रिपोट्स की मानें तो फादर कुरियाकोस कट्टूथारा को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। फादर कुरियाकोस केरल में हुए नन के साथ रेप मामले में मुख्य गवाह थे। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पुलिस का कहना है कि जांच के बाद  ही सही तस्वीर सामने आ पाएगी। आरोपी बिशप पर 2014 से 2016 के बीच एक नन से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। 

जून में कोट्टायम पुलिस को दी गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया था कि मलक्कल ने मई 2014 में कुरविलांगड़ के एक गेस्ट हाउस में उनसे बलात्कार किया और बाद में कई मौकों पर उनका यौन शोषण किया। नन ने कहा कि चर्च के अधिकारियों ने जब पादरी के खिलाफ उनकी शिकायत पर कोई कदम नहीं उठाया तो उन्होंने पुलिस का रुख किया। बहरहाल, मलक्कल ने बलात्कार और यौन शोषण के आरोपों को ‘‘बेबुनियाद’’ और ‘‘मनगढ़ंत’’ करार देते हुए इस बात पर जोर दिया कि नन ने आरोप इसलिए लगाए क्योंकि कैथलिक व्यवस्था ने उनकी मांगें मानने से इनकार कर दिया था।   पिछले महीने मलक्कल ने जालंधर डायोसीज का पादरी पद छोड़ दिया था।

मालूम हो कि केरल हाइकोर्ट से आरोपी बिशप फ्रैंको को को जमानत मिली थी। जमानत पर जलांधर में उनका भव्य फूल-मालाओं से स्वागत किया गया था।  इससे पहले 3 अक्टूबर को कोर्ट ने बिशप की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। 

टॅग्स :केरलरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह