लाइव न्यूज़ :

केरल नन रेप केस: आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल से पूलिस ने की 7 घंटे तक पूछताछ, पूछे 150 सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2018 14:58 IST

केरल के नन रेप केस में आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल से केरल पुलिस ने बुधवार (19 सितंबर) को 7 घंटे तक पूछताछ की है।

Open in App

केरल के नन रेप केस में आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल से केरल पुलिस ने बुधवार (19 सितंबर) को 7 घंटे तक पूछताछ की है। इस लंबी पूछताछ का रूप आज भी जारी है।  स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की अगुवाई कर रहे पुलिस उपाधीक्षक के. सुभाष ने क्राइम ब्रांच के दफ्तर में उनसे ये लंबी पूछताछ की गई है।

 इस पूछताछ के बाद ही जांच एजेंसी फैसला लेगी कि  बिशप को गिरफ्तार करना है या नहीं। 7 घंटे की पूछताछ में बिशप से करीब 150 सवालों की बरसात की गई है। वहीं  फिलहाल पूछताछ पूरी नहीं हुई है और गुरुवार को भी जारी रहेगी। 

खबर के अनुसार पुलिस ने पहले पीड़िता, गवाहों और मुलक्कल के बयानों में  विरोध का रूप होने का दावा किया था। खबरों की मानें तो पूछताछ होते खत्म होते ही बिशप को गिरफ्तार किया जा सकता है। वहींं, एस.आई.टी. प्रमुख के. सुभाष ने जालंधर के 54 वर्षीय बिशप से पूछताछ की।

बता दें कि नन के बलात्कार के आरोपों की जांच का सामना कर रहे बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने जालंधर डायोसीस की अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारी एक वरिष्ठ पादरी को सौंप दी है। बिशप मुलक्कल ने एक सर्कुलर में कहा, 'मेरी अनुपस्थिति में मोन्साइनोर मैथ्यू कोक्कन्डम सामान्य रूप से ही डायोसीस का प्रशासन देखेंगे।'यह सर्कुलर 13 सितंबर को जारी किया गया। इससे एक दिन पहले केरल पुलिस ने 19 सितंबर को उन्हें जांच टीम के समक्ष पेश होने को कहा था।

मुलक्कल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए पुलिस पर बढ़ रहे दबाव के बीच बिशप को समन भेजने का फैसला महानिरीक्षक (एर्णाकुलम रेंज) सखारे की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद लिया गया। इस बैठक में कोट्टायम जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर और वायकॉम के पुलिस उपाधीक्षक के।सुभाष भी शामिल थे। नन ने हाल ही में न्याय के लिए वेटिकन के तत्काल हस्तक्षेप और जालंधर डायोसीस के प्रमुख के पद से उनको हटाए जाने की मांग की थी।नन ने आरोप लगाया था कि बिशप मुलक्कल अपने खिलाफ चल रहे मामले को दबाने के लिए “राजनीतिक और पैसों की ताकत” का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

वहीं पीड़िता के भाई ने कहा कि मिशनरीज ऑफ जीसस ने शुक्रवार को मेरी बहन की फोटो और लेटर को जारी किया। मैं इसकी निंदा करता हूं। यह बेहद शर्मनाक है। वे हमारी बहन को प्रताड़ित करना चाहते हैं।समाचार एजेंसी के मुताबिक इस मामले में पीड़िता के भाई ने कहा 'मिशनरीज ऑफ जीसस ने मेरी बहन की फोटो और लेटर को जारी किया है। मैं इस बात कि निंदा करता हूं। यह काफी शर्मनाक है। वह मेरी बहन को प्रताड़ित करना चाहते हैं।

केरल पुलिस ने  बिशप को 19 सितंबर को पेश होने कहा

केरल पुलिस ने एक नन से बलात्कार के आरोपी एवं जालंधर क्षेत्र के बिशप फ्रैंको मुल्लकल को 19 सितंबर को जांच टीम के समक्ष पेश होने को कहा है। पुलिस महानिरीक्षक विजय साखरे ने बुधवार को यह जानकारी दी।मुल्लकल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए पुलिस पर बढ़ रहे दबाव के बीच एर्नाकुलम क्षेत्र के आईजी साखरे की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद बिशप को तलब करने का फैसला लिया गया।

नन ने हाल ही में न्याय के लिए वेटिकन (ईसाइयों की सर्वोच्च संस्था) से फौरन हस्तक्षेप करने की मांग की थी। उन्होंने फ्रैंको को हटाने की मांग करते हुए कहा था कि चर्च सच्चाई के प्रति आंखें क्यों मूंदे हुए है, जबकि उन्होंने अपनी पीड़ा सार्वजनिक करने का साहस दिखाया है।नन ने बिशप पर आरोप लगाया है कि उसने 2014 से 2016 के बीच उसका कई बार बलात्कार किया। हालांकि, बिशप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद और गढ़ा हुआ बताया है। 

टॅग्स :केरलरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया