लाइव न्यूज़ :

Kerala News: नहर के किनारे शराबी कर रहा था हुड़दंग, अजगर को पकड़ कर गर्दन में लपेटा, फन पर फेर रहा था हाथ, मुसीबत में फंसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2024 14:32 IST

Kerala News: अजगर के फन पर हाथ फेरता हुआ भी दिखाई दे रहा है और वहां मौजूद लोगों से उसे छूने के लिए कह रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में ले लिया और अजगर को बरामद कर लिया।वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।व्यक्ति को आज दिन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

Kerala News: केरल के पत्तनमथिट्टा में एक शराबी नशे की हालत में नहर के किनारे से एक अजगर को पकड़ कर उसे अपनी गर्दन में लपेटने के कारण मुसीबत में फंस गया। वन अधिकारियों ने सोमवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पत्तनमथिट्टा के अडूर के पास स्थित एक शराब की दुकान के सामने जब शख्स ने रविवार को अपनी गर्दन में अजगर को लपेटा तो लोगों के बीच हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का मानना था कि बाढ़ के पानी में बहकर अजगर शहर में आ गया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति नहर से अजगर लाते हुए और उसे अपनी गर्दन में लपेटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह अजगर के फन पर हाथ फेरता हुआ भी दिखाई दे रहा है और वहां मौजूद लोगों से उसे छूने के लिए कह रहा है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर, अडूर पुलिस ने रविवार को व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसके पास से अजगर को बरामद कर लिया। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने सोमवार को बताया, ''वन्यजीव अधिकारी पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।''

उन्होंने बताया कि कोनी के एक पशु बचाव केंद्र में अजगर को स्थानांतरित कर दिया गया और इस संबंध में अदालत के आदेश के आधार पर अजगर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को आज दिन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO