लाइव न्यूज़ :

केरल: पीने का पानी मांगने के लिए घर में घुसा, नाबालिग बच्ची के साथ किया बलात्कार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 7, 2019 13:39 IST

देशभर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर गुस्सा है लेकिन वारदातें थम नहीं रही हैं। ताजा मामला केरल का है जहां एक शख्स ने पानी पीने के बहाने नाबालिग बच्ची के घर में घुस उसके साथ कथित तौर पर दरिंदगी को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कोट्टायम के कांजीरापल्ली में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार हुआ।पुलिस के मुताबिक, एक शख्स पीने का पानी मांगने के नाम पर घर में घुसा और नाबालिग बच्ची का बलात्कार कर दिया।

केरल के कोट्टायम के कंजिरापल्लि में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स पीने का पानी मांगने के नाम पर घर में घुसा और नाबालिग बच्ची का बलात्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कंजिरापल्लि में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने शनिवार तड़के गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया जिले के करिम्बुकायम निवासी अरुण सुरेश को पुलिस के विशेष दस्ते ने कंजिरापल्लि जिले के अनाक्कल्लु क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 

आरोपी अनाक्कल्लु में अपने एक दोस्त से पैसे लेकर भागने की तैयारी में था तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

साइबर पुलिस ने सुरेश के मोबाइल नंबर का लोकेशन पता कर उसे गिरफ्तार करवाने में मदद की। इस व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कंजिरापल्लि जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से उसके घर पर कथित तौर पर बलात्कार किया था। 

पुलिस फरार आरोपी को दबोचने की कोशिशों में लगी थी। यह घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब स्कूल से लौटने के बाद लड़की घर पर अकेली थी। 

आरोपी शाम साढे़ चार बजे घर पहुंचा और खुद को लड़की के भाई का दोस्त बताकर पीने के लिए पानी मांगा। उसके बाद उसने जबरन घर में घुसकर आठवीं की छात्रा का बलात्कार किया।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकेरलगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये