लाइव न्यूज़ :

Kerala Murder: पत्नी से हुआ झगड़ा तो शख्स ने की हत्या, बेरहमी से घोंपा चाकू, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 13:51 IST

Kerala Murder: उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद राजन हाथ में चाकू लेकर बाहर आया और चंद्रिका कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी मिली।

Open in App

Kerala Murder: केरल के पलक्कड़ जिले में रविवार तड़के एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद उसकी कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना पलक्कड़ जिले के उप्पुमपडम इलाके में हुई। मृतका की पहचान यहां के थोलानूर के पास स्थित थोट्टाकारा निवासी चंद्रिका (52) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, चंद्रिका और उसके पति राजन (59) के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद था। पुलिस ने बताया कि संदेह है कि दंपति के बीच रविवार तड़के भी बहस हुई और राजन ने गुस्से में चंद्रिका पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजन ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के समय दम्पति की बेटी भी घर में मौजूद थी। जब उसने अपनी मां की चीखें सुनीं, तो उसने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।’’ उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद राजन हाथ में चाकू लेकर बाहर आया और चंद्रिका कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी मिली।

उन्होंने बताया कि चंद्रिका को हालांकि तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि राजन को गंभीर चोटें आई हैं और उसका पड़ोसी त्रिशूर जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

टॅग्स :हत्याकेरलक्राइमPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास