लाइव न्यूज़ :

केरल: 'मानव बलि' की खौफनाक कहानी, आरोपियों ने महिला के शव को 56 टुकड़ों में काटा था, एक हिस्से को पकाकर खाया

By विनीत कुमार | Updated: October 12, 2022 15:26 IST

देश के सबसे शिक्षित माने जाने वाले राज्य केरल से अंधविश्वास की ऐसी कहानी आई है, जिसने सभी को चौंका दिया। यहां एक दंपति ने समृद्धि के लिए 'मानव बलि' दी। मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कोच्चि में 'मानव बलि' देने वाले तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेजा।पुलिस को इससे पहले आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है।मारी गई दोनों महिलाओं को पहले करीब एक घंटे प्रताड़ित किया गया और फिर गला काटा गया।

कोच्चि: केरल में कथित तौर पर मानव बलि देने के इरादे से दो महिलाओं की हत्या के मामले में खौफनाक और रूह कंपा देने वाले खुलासे हो रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या की गई दो महिलाओं में से एक के शव को 56 टुकड़ों में काटा गया था। यही नहीं, एक हिस्से को पकाकर आरोपियों ने खाया भी था। मामले में केरल पुलिस ने एक दंपति सहित तीन आरोपियों को पकड़ा था और बुधवार को इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेज दिया।

कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने पत्रकारों को बताया कि दोनों पीड़ित महिलाओं को मोहम्मद शफी द्वारा बेहद क्रूर तरीके से मौत के घाट उतारा गया। उसने महिलाओं को प्रताड़ित किया उनके सिर काटने से पहले उनके साथ बर्बरता की। नागराजू ने बताया कि शफी मूल रूप से एक कट्टर अपराधी और एक मनोरोगी है।

मामले में आरोपी शफी के अलावा भागवल सिंह, उसकी पत्नी लैला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दंपति ने अपनी आर्थिक तंगी दूर करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर दो महिलाओं की बलि दी थी।  इनमें से एक कदवंथरा और दूसरी नजदीक स्थित कालडी की रहने वाली थी। दोनों महिलाएं इस साल क्रमश: सितंबर और जून से लापता थीं। 

उनकी तलाश में जुटी पुलिस को तफ्तीश के दौरान घटना के कथित तौर पर मानव बलि से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। मारी गई महिलाओं की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच थी। इन महिलाओं को मार कर दंपति के घर के परिसर में ही गाड़ दिया गया था। पुलिस को खुदाई में शवों के अवशेष मिले हैं। मारी गई दोनों महिलाएं पद्मा और रोसेलिन, लॉटरी विक्रेता थीं और कथित तौर पर वित्तीय लाभ देने का वादा करके इन्हें फंसाकर दंपति के घर लाया गया था।

शफी ने दंपति को मानव बलि के लिए उकसाया

शुरुआती जांच में बात सामने आई है कि मोहम्मद शफी ही वह व्यक्ति है जिसने मानव बलि के लिए दंपति को उकसाया। पुलिस ने कहा कि शफी को दंपति के घर में पहली महिला को लाने के लिए 1.5 लाख लाख का भुगतान किया गया था। शफी के खिलाफ पहले से ही आठ मामले दर्ज हैं। इसमें 2020 में 75 साल की महिला के साथ बलात्कार भी शामिल हैं। 

शफी तब ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था और इस मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में वह लगभग एक साल तक जेल में था। जमानत पर रिहा होने के बाद 52 साल का शफी इस साल की शुरुआत में कोच्चि के गांधी नगर में रहने लगा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शफी को उसके खिलाफ दर्ज आठ मामलों में से केवल तीन में गिरफ्तार किया गया था। बाकी तीन में पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी।

दंपति ने कहा- शफी शव का हिस्सा खाने को कहा था

पुलिस को दिए अपने बयान में आरोपी भगवल सिंह की पत्नी लैला ने पुलिस को बताया कि शफी ने उन्हें काले जादू के अच्छे परिणामों के लिए शव का एक छोटा हिस्सा खाने के लिए राजी किया था। जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों महिलाओं को एक घंटे तक प्रताड़ित किया गया और अंत में उनका सिर कलम कर दिया गया और उनके शरीर के टुकड़े कर दिए गए।

कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त नागराजू ने कहा कि वे यातना के विवरण का खुलासा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वे वास्तव में भयानक हैं।'

टॅग्स :केरलक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली