लाइव न्यूज़ :

केरलः कान्वेंट में घुसकर चार नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न, पीड़िता ने कहा-पिछले कुछ दिनों से यौन शोषण किया जा रहा था...

By भाषा | Updated: August 26, 2022 17:57 IST

आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर, एक महिला पुलिस अधिकारी ने कान्वेंट में जाकर नाबालिग लड़कियों का बयान दर्ज किया जिसमें पता चला कि उनका पिछले कुछ दिनों से यौन शोषण किया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के रात्रि गश्ती दल ने एक दिन पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पिछले कुछ दिनों से यौन शोषण किया जा रहा था।पीड़िताओं के बयान के आधार पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

तिरुवनंतपुरमः दक्षिण केरल में एक कान्वेंट में घुसकर चार नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ग्रामीण इलाके में स्थित ‘ननरी’ (ननों के रहने की जगह) के पास पुलिस के रात्रि गश्ती दल ने एक दिन पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान दोनों के धार्मिक संस्थान में घुसने के मकसद का खुलासा हुआ। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर, एक महिला पुलिस अधिकारी ने कान्वेंट में जाकर नाबालिग लड़कियों का बयान दर्ज किया जिसमें पता चला कि उनका पिछले कुछ दिनों से यौन शोषण किया जा रहा था।

पीड़िताओं के बयान के आधार पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा 460 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फर्रुखाबाद में दो बेटियों को जहर देकर मारने के बाद शिक्षक ने खुदकुशी की 

फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज मोहल्ले में एक शिक्षक ने कथित तौर पर अपनी दो पुत्रियों को जहर देकर मारने के बाद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह थाना मऊदरवाजा परिसर के पीछे मोहल्ला बहादुरगंज में सुनील उर्फ धर्मेंद्र (38) का शव पंखे से फंदे पर लटकता हुआ बरामद किया गया, जबकि उसकी दो बेटियों शगुन (सात) और सृष्टि (11) के शव तख्त पर पड़े मिले।

सुनील ग्राम अर्राह पहाड़पुर स्थित बाबू सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सुनील अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद अवसाद में था। उन्‍होंने बताया कि सुनील ने बृहस्पतिवार की रात खुदकुशी से पूर्व अपनी दोनों बेटियों को जहर दे दिया और उसके बाद एक सुसाइड नोट लिखा कि ‘‘दोनों बेटियों के साथ मैं अपनी पत्नी के पास जा रहा हूं।’’ एसपी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुनील की पत्नी का दो माह पूर्व निधन हो गया था।

टॅग्स :केरलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली