लाइव न्यूज़ :

केरल: महिला डॉक्टर को मरीज ने चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, जानिए पूरी वारदात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 10, 2023 16:36 IST

केरल के कोल्लम जिले के तालुक अस्पताल में कार्यरत 23 साल की महिला डॉक्टर वंदना दास की बुधवार सुबह में इलाज करा रहे शख्स ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में मरीज ने इलाज करने वाली महिला डॉक्टर वंदना दास की चाकू मारकर हत्या कर दी हमलावर संदीप ने डॉक्टर वंदना दास पर उस समय हमला किया, जब वो उसकी सर्जरी कर रही थींडॉक्टर वंदना कोल्लम में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा थी और मूलतः कोट्टायम की रहने वाली थीं

तिरुवनंतपुरम: केरल में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें एक रोगी ने इलाज करने वाली महिला डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी है। जी हां,  कोल्लम जिले के तालुक अस्पताल कोट्टारक्करा में कार्यरत 23 साल की महिला डॉक्टर वंदना दास की बुधवार सुबह इलाज कराने वाले शख्स ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार पीड़िता वंदना दास कोल्लम के अज़ीज़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। मूलतः कोट्टायम जिले के कडुथुरुथी की रहने वाली मृतका वंदना दास पर हमलावर रोगी संदीप ने सुबह 4:30 बजे उस समय हमला किया, जब वो उसकी सर्जरी कर रही थीं।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 42 साल का आरोपी संदीप एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है और उसे पड़ोसियों के साथ हुए झगड़े में चोटिल होने के कारण इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

वंदना के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी संदीप ने बिना किसी उकसावे के अचानक महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। उसने सर्जरी के लिए काम आने वाले चाकू और कैंची से डॉक्टर वंदना पर कम से कम छह वार किए। उसने डॉक्टर के सीने, गले, गर्दन और पीठ पर चाकूओं से इतना गंभीर हमला किया कि उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर की मृत्यु से पहले अस्पताल ने उनकी जान बचाने के लिए तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वंदना का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनके गर्दन, पेट और पीठ के चोट बेहद घातक थे और उनके शरीर में खून की भी भारी कमी हो गई थी।

वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप को पड़ोसियों से झगड़ा करने के कारण हिरासत में ले लिया था। चूंकि वह मारपीट में घायल हो गया था, इसलिए पुलिस उसे कोट्टारक्कारा तालुक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर ले आई। जब डॉक्टर वंदना उसके घाव की मरहम-पट्टी कर रही थीं, तभी संदीप ने ड्रेसिंग रूम से कैंची उठाई और उन पर अचानक हमला कर दिया।

आरोपी संदीप ने न केवल डॉक्टर वंदना पर हमला किया बल्कि उसने सुरक्षा होमगार्ड समेत पांच अन्य लोगों पर हमला किया और डॉक्टर के कमरे में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस और राहगीरों ने उसे दबोचा लिया और फिर उसे हिरासत में लिया गया।

संदीप का कथित तौर पर एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था। डॉक्टर वंदना की मौत के बाद नाराज अन्य डॉक्टरों ने मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इलाज के वक्त भी संदीप के हाथों में हथकड़ी होनी चाहिए थी या पर्याप्त एहतियाती कदम उठाने चाहिए थे क्योंकि पुलिस आरोपी के हिंसक स्वभाव से वाकिफ थी। इस बीच, डॉक्टर वंदना की मौत के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र के डॉक्टर विरोध जताते हुए अचानक हड़ताल पर चले गए हैं।

टॅग्स :केरलतिरुवनंतपुरमहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास