लाइव न्यूज़ :

मां का रेप करने की कोशिश कर रहा था दो पत्नियों वाला रिश्तेदार, बेटियों ने उतार दिया मौत के घाट, लाश को कुएं में फेंका

By आजाद खान | Updated: December 29, 2021 15:38 IST

मामले में पुलिस ने बताया कि इस हत्या के बाद दोनों नाबालिगों ने थाने में आकर खुद को सरेंडर कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदो नाबालिगों पर आरोप है कि उन लोगों ने एक 70 साल के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी है।पुलिस का कहना है कि इस हत्या में दोनों नाबालिगों समेत उनकी मां भी शामिल है। मृत बुजुर्ग के परिवार वालों की शिकायत पर दोनों नाबालिगों की गिरफ्तारी हुई है।

क्राइम अलर्ट:केरल से एक बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पर दो नाबालिगों ने एक 70 साल के एक बुजुर्ग को जान से मार दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब घटी जब मृत बुजुर्ग नाबालिगों की मां का रेप कर रहा था और वे उसे रोकने की कोशिश कर रही थीं। बुजुर्ग ने जब उनकी बात नहीं सुनी और उनकी मां के साथ जबरदस्ती करता रहा, तब नाबालिगों ने उस पर हमला कर उसे जान से मार दिया। पुलिस ने दो नाबालिगों समेत उसकी मां पर हत्या में शामिल होने के कारण मामला दर्ज किया है और दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह केस वायनाड के आम्बलवायल थाना में दर्ज हुआ है। मामले में पुलिस ने बताया कि यह घटना तब घटी जब दोनों नाबालिग अपने घर में खेल रही थीं। उसी समय घर में पहले से मौजूद मौसी के पति ने उसकी मां से जबरदस्ती करने लगा। इस पर दोनों ने इसका विरोध किया और बुजुर्ग को रोकना चाहा, लेकिन उसने उनकी एक भी बात न सुनी और उसकी मां के साथ बदसलूकी करते रहा। अपनी मां पर हो रहे अत्याचार और जबरदस्ती को वे बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसके बात बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों नाबालिग अपनी मां के साथ थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। 

लाश को बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया

पुलिस के मुताबिक, इस हत्या के बाद दोनों नाबालिग ने अपनी मां के साथ मिलकर लाश को ठिकाने भी लगा दिया था। उन लोगों ने लाश को एक बोरी में डालकर पास के एक कुएं में डाल दिया। पुलिस का यह भी कहना था कि इस मामले में बुजुर्ग के घर वालों ने शिकायत की थी जिसपर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।  

टॅग्स :क्राइमकेरलPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट