लाइव न्यूज़ :

शराब पीने के बाद 70 साल के पिता ने 42 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या की, वजह जान हो जाएंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2021 19:46 IST

पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद संतोष नाम के व्यक्ति ने अपने 70 साल के पिता मणियन को पीटा, जिसके कारण मणियन ने संतोष की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे मणियन एक विधुर है और उसके चार बच्चे हैं।वह संतोष के साथ रहता है। मणियन की दो बेटियां और एक बेटा अलग रहते हैं।लिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

कोच्चिः केरल के एर्नाकुलम जिले के उदयमपेरूरिन में शनिवार तड़के 70 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 42 वर्षीय अपने बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद संतोष नाम के व्यक्ति ने अपने 70 साल के पिता मणियन को पीटा, जिसके कारण मणियन ने संतोष की हत्या कर दी। मणियन एक विधुर है और उसके चार बच्चे हैं और वह संतोष के साथ रहता है। मणियन की दो बेटियां और एक बेटा अलग रहते हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के मुताबिक आम तौर पर मणियन और उसका बेटा संतोष शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा करते थे। मणियन के मुताबिक संतोष ने शुक्रवार रात को शराब पीने के बाद उसकी पिटाई की, इसलिए उसने उसे चाकू मारी ।’’ पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

ओडिशा : पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जगतसिंहपुर सदर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार साहू ने बताया कि यह घटना जोटा चांदपटना गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व्यक्ति की पत्नी और बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल बेटी की एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी ने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है, लेकिन सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट