लाइव न्यूज़ :

7 वर्षीय छात्र के साथ कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध, 46 वर्षीय नृत्य शिक्षक सुनील कुमार को  52 साल की जेल की सजा, 3.25 लाख रुपये का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 21:22 IST

अदालत के आदेश के अनुसार, सभी सजाएं एक साथ चलेंगी इसलिए कुमार को 20 वर्ष की कैद होगी, जो विभिन्न कारावास अवधियों में सबसे अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने दोषी पर 3.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।नाबालिग लड़के के साथ कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

तिरुवनंतपुरमः केरल की एक अदालत ने शनिवार को एक पुरुष नृत्य शिक्षक को छह साल पहले अपने सात वर्षीय छात्र के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में कुल 52 साल जेल की सजा सुनाई। तिरुवनंतपुरम त्वरित विशेष अदालत (पॉस्को) की न्यायाधीश अंजू मीरा बिड़ला ने 46 वर्षीय सुनील कुमार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कुल 52 साल की जेल की सजा सुनाई। अदालत के आदेश के अनुसार, सभी सजाएं एक साथ चलेंगी इसलिए कुमार को 20 वर्ष की कैद होगी, जो विभिन्न कारावास अवधियों में सबसे अधिक है।

अदालत ने दोषी पर 3.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और निर्देश दिया कि यदि यह राशि उससे वसूल हो जाती है तो उसे मुआवजे के तौर पर पीड़ित को दिया जाएगा। विशेष लोक अभियोजक आर एस विजय मोहन के अनुसार, आरोपी ने एक कमरे में (जहां वह नृत्य सिखाता था) नाबालिग लड़के के साथ कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि 2017-19 की अवधि के दौरान, बच्चा आरोपी से नृत्य सीखने गया था तब आरोपी ने उसके साथ कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। अभियोजन पक्ष ने बताया कि अंततः बच्चे ने नृत्य सीखने जाने से इनकार कर दिया,

लेकिन आरोपी की धमकियों के कारण उसने किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया। अभियोजन पक्ष ने कहा कि बच्चे ने अपने साथ हुई इस घटना का खुलासा तब किया जब उसके माता-पिता ने उसके छोटे भाई को आरोपी के पास नृत्य सीखने के लिए भेजने का फैसला किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई