लाइव न्यूज़ :

केरल: सिक्का निगलने से तीन साल के बच्चे की मौत, भर्ती नहीं करने का अस्पताल पर आरोप

By भाषा | Updated: August 2, 2020 15:50 IST

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव माता-पिता को सौंपा जाएगा, उन्होंने बताया कि कोविड-19 जांच के लिए बच्चे के स्वाब के नमूने लिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के अलुवा शहर के समीप अपने घर में तीन साल के बच्चे ने एक सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि जिन सरकारी अस्पतालों में बच्चे को ले जाया गया, वहां उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया गया।

कोच्चि। केरल के अलुवा शहर के समीप अपने घर में तीन साल के बच्चे ने एक सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि जिन सरकारी अस्पतालों में बच्चे को ले जाया गया, वहां उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया गया क्योंकि वह कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र से आया था। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने घटना को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया और प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) को विस्तृत जांच कर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

उन्होंने एक बयान में बताया कि अगर कोई चूक पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका इलाज करने से इनकार कर दिया गया क्योंकि वह अलुवा के समीप कदुंगल्लुर का रहने वाला था, जो कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र में आता है।

उन्होंने बताया कि सिक्का निगलने की यह घटना शनिवार सुबह हुई, जिसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे अलुवा सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां एक्स-रे किया गया। अस्पताल अधिकारियों पर बच्चे को भर्ती नहीं करने का आरोप लगाया गया है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने दावा किया कि लड़के को अस्पताल में भर्ती इसलिए नहीं किया गया कि कोई बाल चिकित्सक नहीं था और उसे एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया। डॉक्टरों ने वहां बच्चे की जांच की और उसे बेहतर चिकित्सीय देखभाल के लिए अलप्पुझा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। वहां भी उसे भर्ती नहीं किया गया।

खबर है कि डॉक्टरों ने माता-पिता को बच्चे को फल खिलाने की सलाह दी। उनके अनुसार ऐसा करने पर शौच के जरिए सिक्का बाहर निकल जाता। माता-पिता बच्चे को वापस घर ले गए। पुलिस ने बताया कि शाम तक बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसे अलुवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव माता-पिता को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जांच के लिए बच्चे के स्वाब के नमूने लिए गए हैं।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह