लाइव न्यूज़ :

Kerala: मां-बाप समेत 3 बच्चों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, घटना से कोट्टायम शहर में पसरा मातम, जानिए क्या है मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2024 10:08 IST

केरल के कोट्टायम शहर में मातम पसरा है क्योंकि यहां पर एक परिवार में मां-बाप समेत तीन बच्चे संदिग्ध तरीके से मृत पाये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कोट्टायम जिले में बीते मंगलवार को ऐसी घटना हुई है कि पूरे शहर में मातम पसरा हैकोट्टायम जिले में एक परिवार में मां-बाप समेत तीन बच्चे संदिग्ध तरीके से मृत पाये गये हैंमामले की जांच से प्रतीत हुआ कि शख्स ने पत्नी और बच्चों की हत्या करके आत्महत्या कर ली

तिरुवनंतपुरम: केरल के कोट्टायम जिले में बीते मंगलवार को ऐसी घटना हुई है कि पूरे शहर में मातम पसरा है। जी हां, कोट्टायम में मां-बाप समेत तीन बच्चों का एक ही परिवार संदिग्ध तरीके से मृत पाये गये हैं।

बताया जा रहा है कि इन सभी पांचों लोगों की मौत रहस्यमयी तरीके से अपने ही घर में हुई है। इस घटना से इलाके के लोग सकते में हैं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार पुलिस को प्राथमिक जांच से पता चला कि अकलाकुन्नम के रहने वाले 44 साल के जैसन थॉमस, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे अपने घर में मृत मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है लेकिन मामले की प्रथमदृष्टया पड़ताल से लगते है कि थॉमस ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की और उसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के अनुसार जैसन थॉमस का परिवार कोट्टायम के पूवारानी इलाके में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने कहा कि जैसन ने अपनी 29 वर्षीय पत्नी मरीना बेनी सहित उसके चार और दो साल के दो बच्चों के साथ सात महीने के बच्ची को मौत के घाट उतारा और उसके बाद फिर खुद को मौत की गोद में सो गया।

इस संदिग्ध घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले जैसन ने मंगलवार की सुबह अपने बड़े भाई को अपने घर आने के लिए कहा था और जब भाई घर में दाखिल हुआ तो उसने घर में परिवार के सभी सदस्यों को घर में मृत अवस्था में पाया।

उसके बाद थॉमस के भाई ने पड़ोसियों की मदद से मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना की जांच अभी जारी है।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीआत्महत्या प्रयासकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह