लाइव न्यूज़ :

2 साल में 30 आदमियों ने 12 साल की बच्ची का किया रेप, मां-बाप को था पता, घर छोड़ते वक्त लिखा- सॉरी अम्मा

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 26, 2019 16:48 IST

केरल के मलप्पुरम जिले की इस घटना ने पूरे राज्य को हैरान कर दिया है। तिरुरांगडी पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक नौशाद इब्राहिम ने कहा कि लड़की का बयान रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया और मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने बताया, उसका पहली बार रेप उसके पिता के दोस्त ने ही किया था, क्योंकि दोस्त से पिता को पैसे मिले थे।बच्ची के काउंसलिंग करने वाले काउंसलर ने बताया कि पीड़िता के बारे में जानकर हम सब हैरान हो गए।

केरल के मलप्पुरम जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मनावता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक 12 साल की बच्ची से पिछले दो साल में 30 आदमियों ने रेप किया है। शनिवार (21 सितंबर) को पीड़िता को जब शेल्टर होम ले जाया जा रहा था तो उसने अपने घर के दरवाजे पर ''सॉरी अम्मा'' लिका और साथ में एक चित्र भी बनाया। बच्ची के साथ रेप तब से किया जा रहा है जब वह दस साल की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मामले का खुलासा तब हुआ जब कक्षा सात की छात्रा (पीड़िता) ने  काउंसलिंग सेशन के दौरान अपनी सारी आपबीती बताई। बच्ची का रेप उसके माता-पिता की जानकारी में हो रहा था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बच्ची के काउंसलिंग करने वाले काउंसलर ने बताया कि पीड़िता के बारे में जानकर हम सब हैरान हो गए। काउंसलर ने बताया कि इतान कुछ होने के बाद भी बच्ची को इस बात का बहुत दुख था कि घर की वह अपनी घर की आर्थिक स्थिति को सही कर पाने के लिए कुछ नहीं कर पाई। 

काउंसलर के सामने बच्ची से बताई सारी आपबीती

काउंसलर ने स्कूल में जब बच्ची से पूछा कि तुम्हारे घर पर क्या चल रहा है,सब ठीक है ना...तो बच्ची अचानक से रोने लगी। उसने बताया, ''उसके घर पर बहुत गरीबी है। घर पर माता-पिता के अलावा एक बुजुर्ग बीमार दादी है, जिसके इलाज के लिए पैसे नहीं है, घर का रेंट देने के लिए भी पैसे नहीं है। हमें पैसों की सख्त जरूरत है।''

काउंसलर ने कहा, बच्ची को बस इस बात की चिंता थी कि उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसे इस बात की चिंता थी कि उसका घर सही से चले। पीड़िता को इस बात का जरा भी एहसाह नहीं था कि उसका दो सालों से यौन शोषण हो रहा है। पैसों के लिए उसका रेप करवाया जा रहा है। 

पीड़िता ने बताया, उसका पहली बार रेप उसके पिता के दोस्त ने ही किया था, क्योंकि दोस्त से पिता को पैसे मिले थे। उसके बाद से ये हर दिन का मानों सिलसिला हो गया।' काउंसलर ने कहा, बच्ची का दो सालों में कई बार रेप हुआ, उसके माता-पिता को पैसे मिले। बच्ची ने बताया, उसके पिता बेरोजगार हैं। सबसे पहले मेरे पिता ने मां को वेश्यावृति के लिर दबाव बनाया। 

पिता सहित तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार 

तिरुरांगडी पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक नौशाद इब्राहिम ने कहा कि लड़की का बयान रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया और मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई। रविवार रात को लड़की के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि दो पुरुषों पर POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं और IPC की धारा 354 (यौन उत्पीड़न) और 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस उप अधीक्षक (मलप्पुरम) पी. पी. शम्सू ने कहा कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

टॅग्स :केरलरेपयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद