पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, नाबालिग बेटी पर रखता था बुरी नजर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2021 16:06 IST2021-01-04T16:03:53+5:302021-01-04T16:06:37+5:30

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सैनी क्षेत्र में महिला ने अपने पति को मारकर हत्या कर दी। बेटी को गलत निगाह से देखता था।

kaushambi wife murder husband kept bad eye on minor daughter beaten death baton uttar pradesh | पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, नाबालिग बेटी पर रखता था बुरी नजर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Highlightsएसपी अभिनंदन ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।सुनीता ने एक छड़ी से सुरेश की पिटाई की, जिससे सुरेश की मौत हो गई।

कौशाम्बीः उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक महिला ने अपने पति को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पति अपने नाबालिग बेटी को बुरी नजर से देखता था। 

घटना सैनी थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने कहा कि गाजीपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सुरेश को उसकी पत्नी सुनीता ने डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।उन्होंने कहा कि आरोपी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसका पति शराब का आदी था। वह अपनी बेटी पर बुरी नजर रखता था। इस दिन उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार शाम को सुरेश ने एक बार फिर से अपनी हरकतें कीं।

इसी बात को लेकर आए दिन उसका सुनीता से झगड़ा होता था। आज शाम उसकी हरकतों से आजिज होकर सुनीता ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे सुरेश की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

दिल्ली के रघुबीर नगर में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में कुछ लोगों ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान सतेंद्र के रूप में हुई है, जो शिवाजी विहार की जनता कालोनी का रहने वाला था। वह पहले लूट और चोरी समेत करीब आठ मामलों में संलिप्त पाया गया था।

पुलिस ने कहा कि झगड़े का सटीक कारण फरार संदिग्धों को पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सतेंद्र और उसके दोस्तों नितिन तथा मनीष का विक्की नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेसबॉल के बल्लों से सतेंद्र पर हमला कर दिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि सतेंद्र को गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के दोस्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जब झगड़ा शुरू हुआ तब वे विक्की के घर के पास थे, लेकिन जब उन्होंने सतेन्द्र को पीटना शुरू किया, तब वे वहां से भाग गए।

पुरोहित ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वारदात के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि संदिग्ध विक्की पहले 2017 में पंजाबी बाग थाने में दर्ज जुए के मामले में संलिप्त पाया गया था। वह अपने साथियों के साथ फरार है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उनके भागने के रास्ता का पता लगाया जा सके।
 

Web Title: kaushambi wife murder husband kept bad eye on minor daughter beaten death baton uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे