लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर ने बाइक को उड़ाया, दोपहिया वाहन पर सवार 3 युवकों की मौत और एक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 10:58 IST

Kaushambi: जितेंद्र रविदास (22) अपने साथी अनिल (21), धर्मशील (20) और श्रीचंद (22) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।चिकित्सकों ने जितेंद्र, अनिल और धर्मशील को मृत घोषित कर दिया।उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Kaushambi: कौशांबी जिले में एक ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात पश्चिम शरीरा थाना के गांव बरैसा के पास उस वक्त की है जब इसी गांव के निवासी जितेंद्र रविदास (22) अपने साथी अनिल (21), धर्मशील (20) और श्रीचंद (22) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कौशांबी जनेश्वर प्रसाद पांडे ने बताया कि ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वह संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र, अनिल और धर्मशील को मृत घोषित कर दिया।

पांडे ने बताया कि गंभीर रूप से घायल श्रीचंद को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा