लाइव न्यूज़ :

कौशांबीः परसारा और बिदनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या, आखिर क्यों जीवन से परेशान हो रहे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2025 22:40 IST

Kaushambi: कोखराज थाने के प्रभारी (एसएचओ) चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पहली घटना भरवारी नगर पालिका परिषद की सीमा के तहत आने वाले परसारा के पास हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी घटना थाना क्षेत्र के बिदनपुर रेलवे स्टेशन के पास की है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

Kaushambi: कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने मंगलवार को कथित रूप से ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। कोखराज थाने के प्रभारी (एसएचओ) चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पहली घटना भरवारी नगर पालिका परिषद की सीमा के तहत आने वाले परसारा के पास हुई।

उन्होंने बताया कि तुर्तीपुर गांव निवासी राम स्वरूप (58) लंबे समय से बीमार थे और वह इलाज के लिए प्रयागराज जा रहे थे, लेकिन परसारा में रेलवे मालगाड़ी लाइन पर ट्रेन के सामने कूद गए। रामस्वरूप के भतीजे मन्नीलाल ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा बीमारी के कारण परेशान थे। उन्होंने बताया कि दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बिदनपुर रेलवे स्टेशन के पास की है।

ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर रेल लाइन पर एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज