लाइव न्यूज़ :

कौशांबीः सातवीं कक्षा की छात्रा को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट देने वाले शख्स ने किया दुष्कर्म, बच्ची के बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से फरार, किसी तरह अपने घर पहुंची और

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2023 14:42 IST

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया।बच्ची के बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। किसी तरह अपने घर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया।

कौशांबीः कौशांबी जिले के मंझनपुर इलाके में सातवीं कक्षा की एक छात्रा को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट देने वाले एक व्यक्ति ने कथित रूप से उससे दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई जब लड़की (13) को एक व्यक्ति ने स्कूल से घर लौटते समय लिफ्ट दी और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि बच्ची के बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों ने कहा कि बाद में वह किसी तरह अपने घर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

बलिया जिला निवासी एक महिला को शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने प्राप्त तहरीर के आधार पर बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय महिला ने उभांव थाना क्षेत्र के जमूआंव गांव के रहने वाले बृजेश यादव (27) पर शादी का झांसा देकर 2017 से अभी तक उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि महिला ने जब यादव पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी बिंद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर गत 16 मई को बृजेश यादव के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई