लाइव न्यूज़ :

फोन पर अश्लील बातें और मैसेज, महिला सिपाही से अक्सर बात करता था सहकर्मी बृजेश कुमार?, आरोपी निलंबित और मामले की जांच करेंगे क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2026 16:10 IST

कौशांबीः अधिकारी ने बताया कि पिपरी थाने मैं तैनात एक महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन में तैनात आरोपी कांस्टेबल बृजेश कुमार अक्सर उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजता है और फोन पर अश्लील बातें करता था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारीको सौंपी है।आरोपी कांस्टेबल की हरकतों से उसके वैवाहिक जीवन व जान को खतरा है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह विवाहित है।

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक महिला सिपाही से फोन पर अश्लील बातें व उसे संदेश भेजने के आरोप में एक अन्य सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारीको सौंपी है।

अधिकारी ने बताया कि पिपरी थाने मैं तैनात एक महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन में तैनात आरोपी कांस्टेबल बृजेश कुमार अक्सर उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजता है और फोन पर अश्लील बातें करता था। महिला कांस्टेबल ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी बृजेश कुमार अक्सर उसे लगातार वीडियो कॉल कर परेशान करता है और बात न मानने पर बदनाम करने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह विवाहित है और आरोपी कांस्टेबल की हरकतों से उसके वैवाहिक जीवन व जान को खतरा है।

महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक (कौशांबी) से मामले की शिकायत की, जिसके बाद पिपरी थाने में सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आरोपी सिपाही बृजेश कुमार को निलंबित कर दिया और मामले की जांच क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह को सौंपी गई है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच में महिला सिपाही के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक मैसेज पाए गए हैं, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज