लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका से मंदिर में की शादी, प्रेम विवाह से नाराज थे ससुराल वाले, प्रेमी अंकुल को बहला-फुसलाकर सुनसान मकान में ले जाकर काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2025 10:58 IST

Kaushambi: स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुल नामक युवक ने कुछ समय पहले रक्तखान गांव की ही एक लड़की से मंदिर में शादी की थी

Open in App
ठळक मुद्देलड़की का परिवार इस रिश्ते से नाराज था।कौशांबी के जिला अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Kaushambi: कौशांबी जिले में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की वजह से 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात चायल क्षेत्र के रक्तखान गांव में हुई। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुल नामक युवक ने कुछ समय पहले रक्तखान गांव की ही एक लड़की से मंदिर में शादी की थी।

हालांकि लड़की का परिवार इस रिश्ते से नाराज था। चायल के उप जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा, "मंगलवार रात करीब 11 बजे, कुछ लोग अंकुल को बहला-फुसलाकर एक सुनसान मकान में ले गए और उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कौशांबी के जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिंह ने बताया कि मुंबई में काम करने वाले अंकुल के माता-पिता गांव लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके पहुंचने के बाद औपचारिक शिकायत दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली