बकरी चरा रही थी मासूम, टॉफी का लालच देकर जंगल में ले गया?, 9 वर्षीय बच्ची से 14 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 18:32 IST2025-07-15T18:32:03+5:302025-07-15T18:32:41+5:30

Kaushambi: 14 वर्षीय एक किशोर वहां आया और उसने टॉफी का लालच देकर बच्ची जंगल में ले गया एवं उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Kaushambi innocent girl grazing goats lured her toffee took forest 14 year old boy raped 9 year old girl | बकरी चरा रही थी मासूम, टॉफी का लालच देकर जंगल में ले गया?, 9 वर्षीय बच्ची से 14 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।दादी की तहरीर पर बीती देर रात अभियोग पंजीकृत किया गया।

कौशांबीः कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय एक बच्ची के साथ उसी के गांव के 14 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि वह इस मामले में अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीया लड़की सोमवार शाम बकरी चरा रही थी, उसी समय 14 वर्षीय एक किशोर वहां आया और उसने टॉफी का लालच देकर बच्ची जंगल में ले गया एवं उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसकी दादी की तहरीर पर बीती देर रात अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी किशोर फरार है एवं उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Web Title: Kaushambi innocent girl grazing goats lured her toffee took forest 14 year old boy raped 9 year old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे