लाइव न्यूज़ :

कौशांबीः पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी की, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2023 16:07 IST

कोखराज थाने के प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुजालपुर बमरौली गांव निवासी साजन पासी (50) का शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रानी (48) से विवाद हो गया था, जिसके बाद साजन ने रानी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

कौशांबीः कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोखराज थाने के प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुजालपुर बमरौली गांव निवासी साजन पासी (50) का शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रानी (48) से विवाद हो गया था, जिसके बाद साजन ने रानी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।

पटेल ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद साजन गांव के पास से गुजर रही रेल की पटरी पर गया और प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

बलरामपुर में पत्‍नी की हत्‍या कर पति ने की आत्महत्या

बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने शनिवार को अपनी पत्नी की कथित रूप से गला दबा कर हत्या करने बाद पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के रहने वाले हनीफ (52) का अपनी पत्नी जुबैदा (50) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिससे नाराज होकर उसने जुबैदा का रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि बाद में हनीफ ने गांव के बाहर खेत में लगे एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पुत्री की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी और पुलिस ने मजिस्ट्रेट से पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर ने बताया कि मृतका की पहचान कुमारी खुशी (23) के तौर पर हुई है। चाहर के मुताबिक, मृतका के पति विवेक सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसका किसी बात को लेकर खुशी से झगड़ा हो गया था और उसने अपनी पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई