लाइव न्यूज़ :

कौशांबीः पिता ने 17 वर्षीय बेटी को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म, पत्नी ने पति के खिलाफ केस किया, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 16:13 IST

कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समर बहादुर सिंह के मुताबिक, कोखराज थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने लगभग 15 दिन पहले अपनी 17 वर्षीय बेटी को रात में घर में अकेला पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।पीड़िता ने अपनी मां को पिता द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समर बहादुर सिंह के मुताबिक, कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने लगभग 15 दिन पहले अपनी 17 वर्षीय बेटी को रात में घर में अकेला पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां को पिता द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ शनिवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। एएसपी के अनुसार, रविवार को पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और इस दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर जरूरी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी आलोक कुमार पाण्डेय ने दर्ज मामले के आधार पर रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के नया डेरा गांव में शनिवार देर शाम अर्चना (19) और रामफल निषाद (20) ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।

उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से दोनों ने आत्महत्या की होगी। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों के शवों का आज पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा