लाइव न्यूज़ :

Kaushambi Crime News: रेप कर गया जेल, छूटने के बाद तीन सगे भाइयों के साथ मिलकर पीड़िता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की, मुठभेड़ में दोनों पैर में लगी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2023 16:04 IST

Kaushambi Crime News: जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर सुलह के लिए दबाव बनाया और सुलह न करने पर अपने तीन सगे भाइयों के साथ मिलकर पीड़िता की 20 नवंबर को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।पवन निषाद ने मई में दुष्कर्म किया था।दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी से एसओजी और पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई।

Kaushambi Crime News: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके दोनों पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

महेवा घाट थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय एक युवती के साथ उसी के गांव के पवन निषाद ने इस वर्ष मई में दुष्कर्म किया था और इस संबंध में गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर सुलह के लिए दबाव बनाया और सुलह न करने पर अपने तीन सगे भाइयों के साथ मिलकर पीड़िता की 20 नवंबर को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी से आज सुबह एसओजी और पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस और एसओजी टीम को आरोपियों के छिपे होने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस टीम ने यमुना नदी के कछार इलाके में घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम ने बचाव में जवाबी गोलीबारी की जिसमें दुष्कर्म के आरोपी पवन के दोनों पैर में गोली लग गई। उन्होंने कहा कि घायल पवन को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल पवन को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इससे पहले 23 नवंबर को पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के एक अन्य आरोपी अशोक निषाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल चार सगे भाइयों में से दो आरोपी भाई अभी फरार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है तथा जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली