लाइव न्यूज़ :

कौशांबीः बीजेपी नेता के घर में चोर- सिपाही का खेल हो रहा था, उनके बेटे से लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चली, पड़ोसी बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: July 31, 2022 14:17 IST

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे करारी कस्बा निवासी भाजपा के जिला महामंत्री संजय जयसवाल के घर में उनका 10 वर्षीय बेटा पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ चोर सिपाही का खेल खेल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खेल-खेल में ही बच्चे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर उठा लाया।इसी दौरान बच्चे से रिवॉल्वर से गोली चल गई।

कौशांबीः जिले के करारी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के घर में चोर- सिपाही के खेल में उनके बेटे से लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई, जिससे पड़ोस के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे करारी कस्बा निवासी भाजपा के जिला महामंत्री संजय जयसवाल के घर में उनका 10 वर्षीय बेटा पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ चोर सिपाही का खेल खेल रहा था। खेल-खेल में ही बच्चे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर उठा लाया।

इसी दौरान बच्चे से रिवॉल्वर से गोली चल गई। सिंह ने बताया कि रिवॉल्वर की गोली से भाजपा नेता के पड़ोस में रहने वाले रामेश्वर प्रसाद वर्मा के 11 वर्षीय पुत्र अनंत की मौके पर ही मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में शिकायत मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास