बर्तन धोने के लिए ‘हैंडपंप’ पर गई थी 15 वर्षीया नाबालिग, 5 बच्चों के पिता 42 वर्षीय रामकुमार सरोज ने पशु बाड़े में खींचकर किया रेप, किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन भागे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 17:40 IST2026-01-05T17:39:21+5:302026-01-05T17:40:19+5:30

Kaushambi: 15 वर्षीया नाबालिग बेटी बर्तन धोने के लिए ‘हैंडपंप’ पर गई थी, तभी पड़ोसी रामकुमार सरोज (42) उसे जबरन अपने पशु बाड़े के अंदर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Kaushambi 15-year-old minor gone hand pump wash utensils 42-year-old Ramkumar Saroj father 5 children dragged cattle shed raped family ran hearing screams girl | बर्तन धोने के लिए ‘हैंडपंप’ पर गई थी 15 वर्षीया नाबालिग, 5 बच्चों के पिता 42 वर्षीय रामकुमार सरोज ने पशु बाड़े में खींचकर किया रेप, किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन भागे...

सांकेतिक फोटो

Highlightsपीड़िता के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।सीओ ने बताया कि तहरीर के अनुसार किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है।

Kaushambi: कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थानाक्षेत्र में पांच बच्चों के पिता एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आज पीड़िता के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कौशांबी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जे पी पांडेय ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने आज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर शाम उसकी 15 वर्षीया नाबालिग बेटी बर्तन धोने के लिए ‘हैंडपंप’ पर गई थी, तभी पड़ोसी रामकुमार सरोज (42) उसे जबरन अपने पशु बाड़े के अंदर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सीओ ने बताया कि तहरीर के अनुसार किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उनको देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पांडेय ने बताया कि परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं तथा पाक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया। सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार सरोज को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है।

Web Title: Kaushambi 15-year-old minor gone hand pump wash utensils 42-year-old Ramkumar Saroj father 5 children dragged cattle shed raped family ran hearing screams girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे