लाइव न्यूज़ :

Katni Crime News: चलती ट्रेन में 30 वर्षीय महिला से शौचालय के अंदर खींचकर बलात्कार, आरोपी के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने सतना स्टेशन पर जीआरपी को सूचित किया, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2023 16:34 IST

Katni Crime News: अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब महिला रविवार शाम को सतना और कटनी के बीच स्थित पकरिया स्टेशन पर जबलपुर-रीवा मेमू ट्रेन में सवार हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।बांदा (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी पंकज कुशवाहा (23) को गिरफ्तार किया गया है।अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया था।

Katni Crime News:मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चलती ट्रेन में 30 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब महिला रविवार शाम को सतना और कटनी के बीच स्थित पकरिया स्टेशन पर जबलपुर-रीवा मेमू ट्रेन में सवार हुई। सतना जीआरपी थाना प्रभारी एल पी कश्यप ने बताया कि घटना के सिलसिले में कटनी में रह रहे बांदा (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी पंकज कुशवाहा (23) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला को रोका और फिर शौचालय के अंदर खींचकर उससे बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने सतना स्टेशन पर जीआरपी को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया था।

जब ट्रेन रीवा पहुंची तो ताला तोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अपराध कटनी जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में हुआ था, इसलिए मामला उसे सौंप दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सारिका पांडे ने कहा कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

उदयपुर में नाबालिग लड़के-लड़की के शव पेड़ से लटके पाये गये

राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात नाबालिग लड़के-लड़की के शव पेड़ से लटके पाए गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने सोमवार को बताया कि बंजारिया क्षेत्र में रविवार शाम को एक नाबालिग लड़के और एक नाबालिग लड़की के शव एक पेड़ से लटके पाये गये।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना