थाना से महज कुछ गज की दूरी पर 5 वर्षों से चाय की दुकान में चल रहा सेक्स रैकेट?, आम लोगों ने किया भंडाफोड़

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2026 17:54 IST2026-01-22T17:53:27+5:302026-01-22T17:54:27+5:30

कटिहारः स्थानीय लोगों का आरोप है कि बसंती देवी नाम की महिला पिछले 5 वर्षों से इस चाय की दुकान की आड़ में सेक्स रैकेट चला रही थी।

Katihar sex racket ganda kam running tea stall 5 years just few yards police station Public busts bihar police | थाना से महज कुछ गज की दूरी पर 5 वर्षों से चाय की दुकान में चल रहा सेक्स रैकेट?, आम लोगों ने किया भंडाफोड़

सांकेतिक फोटो

Highlightsगुरुवार को ग्रामीणों ने रंगे हाथों एक युवक को पकड़ लिया।महिला और बसंती देवी भागने मे कामयाय रही।लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और युवक को धर दबोचा।

कटिहारः बिहार में कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि थाने से महज कुछ गज की दूरी पर यह गंदा खेल पिछले एक या दो महीने से नहीं, बल्कि पूरे 5 साल से चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भाटा टोला चौक पर, चाय की दुकान की आड़ में जिस्मफरोशी का यह बाजार सजा हुआ था। बताया जाता है कि कटिहार का भाटा टोला चौक, जहां बाहर तो चाय की दुकान थी, लेकिन अंदर जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार चल रहा था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बसंती देवी नाम की महिला पिछले 5 वर्षों से इस चाय की दुकान की आड़ में सेक्स रैकेट चला रही थी। गुरुवार को ग्रामीणों ने रंगे हाथों एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस का इंतज़ार किए बिना लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और युवक को धर दबोचा।

हालांकि महिला और बसंती देवी भागने मे कामयाय रही बाद में युवक को मुफस्सिल पुलिस के हवाले कर दिया गया। ऐसे में लोगों का सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस प्रशासन के नजदीक आखिर कैसे एक महिला 5 साल तक समाज के बीचो-बीच इतना बड़ा अनैतिक धंधा चलाती रही और स्थानीय पुलिस सोती रही? क्या पुलिस की सूचना तंत्र पूरी तरह फेल है, या फिर दाल में कुछ काला है?

Web Title: Katihar sex racket ganda kam running tea stall 5 years just few yards police station Public busts bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे