लाइव न्यूज़ :

जाम में फंसी गाड़ी तो बिहार के जज ने सिपाही की वर्दी फाड़ी और जमकर की पिटाई

By भाषा | Updated: September 6, 2019 04:15 IST

जज ने जिस सिपाही की वर्दी फाड़ी और जमकर की पिटाई की वो उन्ही का सुरक्षा कर्मी था। सुरक्षाकर्मी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गुस्से में उस पर बिफरते हुए न्यायाधीश ने थप्पड़ मारा और वर्दी फाड़ दी।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षाकर्मी हरिवंश द्वारा 4 सितम्बर 2019 को रात इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।सुरक्षाकर्मी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गुस्से में उस पर बिफरते हुए न्यायाधीश ने थप्पड़ मारा और वर्दी फाड़ दी।

 बिहार के कटिहार जिले के एक न्यायाधीश पर उनके एक सुरक्षा कर्मी ने गाड़ी के जाम में फंसने को लेकर मारपीट करने और वर्दी फाड़ देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सहायक थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरूवार को बताया कि कटिहार जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मल्लिक द्वारा सुरक्षा गार्ड सिपाही हरिवंश कुमार पर कार्यालय कक्ष में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कानूनी रूप से मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। सुरक्षाकर्मी हरिवंश द्वारा बुधवार रात इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें उसने आरोप लगाया है कि बुधवार को जब वह ज़िला एवम सत्र न्यायाधीश को गाड़ी से उनके आवास से लेकर न्यायालय जा रहे थे इस दौरान मिर्चाईबारी चौक पर जाम में गाड़ी फंस गई । जाम होने के कारण जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिफर गए।

सुरक्षाकर्मी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गुस्से में उस पर बिफरते हुए न्यायाधीश ने थप्पड़ मारा और वर्दी फाड़ दी। उसने आरोप लगाया है कि अदालत परिसर में गाड़ी के पहुंचने तक वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे।

हरिवंश ने न्यायाधीश पर अदालत पहुंचने पर भी उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उसने कहा है कि वह जान बचाने के लिए समाहरणालय की तरफ भागा और बाद में पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई । इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO