लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: वायुसेना के जवानों की हत्या के मामले में यासीन मलिक और 6 अन्य लोगों पर आरोप तय

By भाषा | Updated: March 17, 2020 05:37 IST

न्यायाधीश ने शनिवार को आदेश दिया था कि मलिक, अली मोहम्मद मीर, मंज़ूर अहमद सोफी उर्फ ​​मुस्तफा, जावेद अहमद मीर उर्फ ​​'नल्का', शौकत अहमद बख्शी, जावेद अहमद ज़रगर और नानाजी के खिलाफ आरोप तय किए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन सभी को हत्या, हत्या के प्रयास और अब निष्क्रिय हो चुके आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधि अधिनियम की धाराओं के लिए आरोपित किया गया है। मामला 25 जनवरी, 1990 को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में भारतीय वायु सेना के जवानों की हत्या से संबंधित है।

जम्मू:   जम्मू की एक विशेष अदालत ने वायुसेना के जवानों की हत्या से संबंधित 30 साल पुराने एक मामले में प्रतिबंधित संगठन जेकेएलएफ के प्रमुख यासीन मलिक और छह अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को आरोप तय किये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टाडा मामलों पर सुनवाई के लिये गठित विशेष अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-III ने शनिवार को कहा था कि मलिक और छह अन्य के खिलाफ इस मामले में आरोप तय करने के लिये पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि अदालत ने सोमवार को सीबीआई और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सभी सातों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। मलिक कथित रूप से आतंकवाद के वित्तपोषण को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, जिसके चलते आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया।

न्यायाधीश ने शनिवार को आदेश दिया था कि मलिक, अली मोहम्मद मीर, मंज़ूर अहमद सोफी उर्फ ​​मुस्तफा, जावेद अहमद मीर उर्फ ​​'नल्का', शौकत अहमद बख्शी, जावेद अहमद ज़रगर और नानाजी के खिलाफ आरोप तय किए जा सकते हैं। इन सभी को हत्या, हत्या के प्रयास और अब निष्क्रिय हो चुके आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधि अधिनियम की धाराओं के लिए आरोपित किया गया है।

मामला 25 जनवरी, 1990 को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में भारतीय वायु सेना के जवानों की हत्या से संबंधित है। सीबीआई ने उसी साल अगस्त में इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। सीबीआई के अनुसार आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के जवानों पर गोलीबारी की, जिसमें एक महिला सहित 40 लोगों को गंभीर चोटें आईं और भारतीय वायुसेना के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच पूरी होने के बाद 31 अगस्त 1990 को जम्मू की टाडा अदालत के समक्ष मलिक और छह अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोर्टकेससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह