लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः 16 साल के प्रेमी ने प्रेमिका के 45 साल के पिता को चाकू मार कर हत्या की, दोनों के रिश्ते से नाखुश था

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 31, 2023 17:24 IST

श्रीनगर के एसपी गौरव सिकरवर ने बताया कि इस अव्यस्क ने अपने प्रेमिका के बाप 45 साल के एजाज अहमद भट की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि भट दोनों के रिश्ते से नाखुश था।

Open in App
ठळक मुद्दे16 साल का युवक भट की लड़की के साथ इश्क के चक्कर में था। कुछ दिन पहले ही चाकू भी खरीदा था।कोर्ट में वर्ष 2015 के कानून जेजे की धारा 15 के तहत अर्जी पेश की जा रही है

जम्मूः देशभर में कई प्रेमियों द्वारा अपनी प्रेमिकाओं की चाकू से गोद कर की जाने वाली हत्याओं से देश पहले ही दहल रहा था कि अब कश्मीर में एक 16 साल के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के बाप की चाकू से हत्या इसलिए कर दी क्योंकि लड़की के अब्बाजान दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।

फिलहाल पुलिस ने हत्यारे की पहचान इसलिए उजागर नहीं की है क्योंकि वह अव्यस्क है। हालांकि उसे पकड़ लिया गया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। श्रीनगर के एसपी गौरव सिकरवर ने बताया कि इस अव्यस्क ने अपने प्रेमिका के बाप 45 साल के एजाज अहमद भट की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि भट दोनों के रिश्ते से नाखुश था।

दोनों के बीच पिछले एक साल से ही खार चल रही थी क्योंकि यह 16 साल का युवक भट की लड़की के साथ इश्क के चक्कर में था। पुलिस का कहना था कि इस युवक ने अपने प्रेमिका के बाप को मारने की योजना कई दिन पहले ही बना ली थी जिसके लिए उसने कुछ दिन पहले ही चाकू भी खरीदा था।

जिसका इस कत्ल के लिए इस्तेमाल किया गया है। पुलिस के बकौल, इस अव्यस्क युवक के खिलाफ कोर्ट में वर्ष 2015 के कानून जेजे की धारा 15 के तहत अर्जी पेश की जा रही है ताकि उसे व्यस्क मानते हुए उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर