लाइव न्यूज़ :

कश्मीर को मुक्ति नहीं मिल पा रही नकली आतंकियों से, पुलवामा जिले में 5 लोगों को बनाया लूट का शिकार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 24, 2023 17:34 IST

ताजा घटना पुलवामा जिले में हुई है जहां त्रिचला गांव में तीन नकली आतंकियों ने खिलौना पिस्तौलों का डर दिखा कर पहले पांच लोगों को बंदी बनाया और फिर उनसे नगदी और मोबाइल भी छीन लिए।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों ने खिलौना पिस्तौलों का डर दिखाकर पांच लोगों को बंदी बनायाइसके बाद आतंकियों ने उनसे नगदी और मोबाइल भी छीन लिएऐसी ही एक घटना पुलवामा जिले में ही इसी महीने की 7 तारीख को भी हुई थी

जम्मू: कश्मीर को नकली आतंकियों और उन खिलौना बंदूकों से मुक्ति नहीं मिल पा रही है जिन्हें दिखा कर नकली आतंकी उन्हें लूट रहे हैं। इतना जरूर था कि लूट का माल वे असली ही लूट रहे हैं। हालांकि एक पखवाड़ पूर्व एक ऐसे ही नकली आतंकी को नकली खिलौना पिस्तौलों के साथ पकड़ा था पर कई बार ऐसे मामले सामने आने के बाद अब असली से ज्यादा नकली आतंकियों की दहशत होने लगी है।

ताजा घटना पुलवामा जिले में हुई है जहां त्रिचला गांव में तीन नकली आतंकियों ने खिलौना पिस्तौलों का डर दिखा कर पहले पांच लोगों को बंदी बनाया और फिर उनसे नगदी और मोबाइल भी छीन लिए। मिलने वाली खबरें कहती हैं कि यह नकली आतंकी अपने आपको पुलिसकर्मी बता रहे थे जिन्होंने पहले बंदी बनाए गए लोगों से पहचान पत्र भी मांगे थे।

ऐसी ही एक घटना पुलवामा जिले में ही इसी महीने की 7 तारीख को भी हुई थी जब पुलिस ने पुलवामा में एक डाक्टर को खिलौना पिस्तौल दिखा कर लूटने के मामले में आदिल अहमद नामक व्यक्ति को पकड़ा तो उसके कब्जे से लूट का सारा सामान मिल गया। कड़ी पूछताछ हुई तो उसने अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। फिलहाल एक पखवाड़ा बीत जाने के उपरांत भी उसके बाकी साथी नहीं मिल पाए हैं। पुलिस को शक है कि आज की घटना में उसके अन्य साथियों का हाथ हो सकता है।

पुलिस द्वारा मुहैया करवाए गए आंकड़ों के मुताबिक, कश्मीर में आतंकवाद के फैलने के साथ ही नकली आतंकी भी फैलने लगे थे। नकली आतंकी सिर्फ कश्मीर तक ही सीमित नहीं थे बल्कि पूरे प्रदेश में फैले हुए थे। तभी तो वर्ष 2007 में 7 सितम्बर को डोडा में ऐसे ही दो नकली आतंकी पकड़े गए थे तो वर्ष 2018 में एक को अनंतनाग में पकड़ा गया था। 

सबसे मजेदार लूट नकली आतंकियों की वर्ष 2018 में 30 अप्रैल को सामने आई थी जब उन्होंने अपने एक दोस्त की मंगेतर को ही लूट लिया था। बाद में सभी नकली आतंकी पकड़े गए थे जिनके पास से नकली एके-47 और नकली हथगोलों की बरामदगी ने पुलिस को चौंका दिया था।और कश्मीर में यह कोई पहला मामला नहीं था जिसमें नकली आतंकियों ने नकली हथियारों के बल पर कश्मीरियों को लूटा था। 

पिछले साल ही दिसम्बर में ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं। तीन दिसम्बर को कुलगाम में पांच नकली आतंकी पकड़े गए थे तो 25 दिसम्बर को श्रीनगर से दो नकली आतंकियों को नकली एके-47 राइफलों के साथ पकड़ा गया था। वे कई लोगों को इन खिलौना हथियाारें के बल पर लूट चुके थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?