लाइव न्यूज़ :

काशी 16 साल पहले आज के दिन आतंकी हमले से दहल उठी थी, बम धमाके में 28 लोगों की हुई थी मौत, पीड़ितों को आज भी नहीं मिला है न्याय

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2022 22:59 IST

काशी में हुए आतंकी सीरियल बम की उस घटना को आज पूरे 16 साल हो जाएंगे। हर साल काशी की जनता संकटमोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर इस आतंकी घटना को याद करते मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबम धमाका उस समय हुआ जब श्रद्धालु संकटमोचन मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर रहे थेकैंट स्टेशन पर उस समय धमाका हुआ, जब शिवगंगा एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थीदोनों बम धमाकों में कुल 28 लोग मारे गये थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे

वाराणसी: आज से ठीक 16 साल पहले मंगलवार के दिन काशी के लोग संकटमोचन मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर रहे थे, तभी एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पल भर में 10 जिंदा शरीर लाशों में तब्दील हो गये।

काशी में अस्सी नदी के किनारे संकटमोचन मंदिर की स्थापना 16वीं शताब्दी में ‘रामचरितमानस’ और ‘हनुमान चालीसा’ की रचना करने वाले गोस्वामी तुलसीदास ने की थी। 

संकटमोचन मंदिर में चारों तरफ चीख पुकार मची ही थी कि वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर एक और बम धमाका हुआ और इस धमाके में 18 लोगों के चिथड़े उड़ गये। कैंट पर यह धमाका उस समय हुआ जब वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी।

इन दोनों धमाकों में कुल मिलाकर 28 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसी दौरान दोनों बम धमाके के बाद गोदौलिया दूधसट्टी के पास भी एक कुकर बम भी बरामद हुआ था।

बारूदी हवा ने काशी की गंगा-जमुनी आबोहवा को जहरीले धुएं में बदल कर रख दिया। जी हां, तारीख थी 7 मार्च 2006। काशी के लोग इस तारीख को आज भी अपने जहन से मिटा नहीं पाये हैं। 7 मार्च की याद आते ही काशी आज भी दहल उठती है। 

काशी में हुए आतंकी सीरियल बम की उस घटना को आज पूरे 16 साल हो जाएंगे। हर साल काशी की जनता संकटमोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर इस आतंकी घटना को याद करते मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।  इस बम धमाके के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा का नाम सामने आया था।

काशी बम धमाके के आरोपी के तौर पर लखनऊ पुलिस ने इलाहाबाद के फूलपुर के रहने वाले वलीउल्लाह को गिरफ्तार किया। बम धमाके की जांच कर रही वाराणसी पुलिस ने वलीउल्लाह को रिमांड पर लेकर कचहरी में पेश किया तो वकीलों ने जूते निकालकर वलीउल्लाह को मारने के लिए दौड़ा लिया और उसका केस लड़ने से इनकार कर दिया।

बाद में संकटमोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन विस्फोट मामले में वलीउल्लाह का केस गाजियाबाद कोर्ट ले चला और वह डासना जेल में बंद रहा। एटीएस ने वाराणसी बम धमाके की जांच में सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े संदिग्ध आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर को भी दबोचा।

जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर तौकीर इंडियन मुजाहिदीन का मेंबर था, जिसने केवल वाराणसी के संकटमोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि जयपुर में आतंकी वारदात को अंजाम दिया था।

अफसोस की बात यह है कि काशी बम धमाके के 16 साल गुजर जाने के बाद भी गुनहगारों को अब तक सजा नहीं हुई है। काशी में मृतकों और घायलों के परिवार वाले आज भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :बम विस्फोटवाराणसीआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना