लाइव न्यूज़ :

महिला यात्री की चप्पल लेकर बंदर ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ा, युवक चप्पल उतारने के लिए बोगी पर चढ़ा और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2023 21:16 IST

उत्तर प्रदेशः महिला यात्री की चप्पल लेकर बंदर ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ गया। यात्रियों के शोर मचाने पर बंदर चप्पल छोड़कर भाग गया।

Open in App
ठळक मुद्देकासगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर खड़ी थी।मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

कासगंजः कासगंज रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की चप्पल उतारने ट्रेन के डिब्बे पर चढ़े युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को कासगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर खड़ी थी।

इसी दौरान एक महिला यात्री की चप्पल लेकर बंदर ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ गया। यात्रियों के शोर मचाने पर बंदर चप्पल छोड़कर भाग गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक चप्पल उतारने के लिए बोगी पर चढ़ा था और इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि चप्पल लेने डिब्बे की छत पर चढ़े युवक की करंट की चपेट में आकर जान चली गई। मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा