लाइव न्यूज़ :

पत्नी का था अवैध संबंध तो पति को ऐसे हटाया रास्ते से, कर्नाटक में दिल दहला देने वाली घटना

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2021 12:46 IST

कर्नाटक के तुमकुर में पत्नी ने पहले पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फिर पत्नी के प्रेमी ने उसके सिर पर एक बड़ा पत्थर गिराकर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के तुमकुर जिले के बाडिहाली क्षेत्र का मामला, रविवार को हुई वारदात।अवैध संबंधों पर बहस के बाद पत्नी ने पति के शरीर पर डाला पेट्रोल।दंपति की तीन नाबालिग बेटियां भी हैं, पुलिस ने पत्नी समेत उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के तुमकुर जिले के बाडिहाली क्षेत्र में अपराध का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। यही नहीं पत्नी के प्रेमी ने शख्स के सिर पर बड़ा पत्थर गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना रविवार की है।

मृतक की पहचान नारायणप्पा (52) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत था। वहीं मजदूरी करने वाली उनकी पत्नी अन्नपूर्णा (36) का कथित तौर पर रामकृष्ण (35) नाम के एक पेंटर के साथ अफेयर चल रहा था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार नारायणप्पा और अन्नपूर्णा में अक्सर रामकृष्ण के साथ उसके अफेयर लेकर झगड़ा भी होता था। ऐसा ही एक विवाद रविवार को दंपति के बीच छिड़ गया। बहस के दौरान अन्नपूर्णा ने गुस्से में आकर नारायणप्पा पर वह पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिसे उसने लकड़ी जलाने के लिए एक बोतल में रखा था। 

घटना के दौरान पत्नी का प्रेमी भी था मौजूद

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान रामकृष्ण भी मौके पर मौजूद था। आग की लपटों से बुरी तरह घिरने के बाद नारायणप्पा घर से बाहर निकल भागा। आग बुझाने के लिए वह पास के नाले में गिर गया। वह जब नाले से बाहर आने का प्रयास कर रहा था, तभी रामकृष्ण ने उनके सिर पर एक बड़ा पत्थर गिरा दिया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तत्काल मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने अन्नपूर्णा और रामकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उस वक्त हुई जब दंपति की तीन नाबालिग बेटियां घर में ही मौजूद थीं। 14 साल की सबसे बड़ी बेटी ने अपने पिता की हत्या होते हुए देखी जबकि दो अन्य बेटियां बेटियां कमरे में थीं। इन दोनों बेटियों की उम्र 12 साल है और वे जुड़वां हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद