लाइव न्यूज़ :

Karnataka road accident: 13 की मौत और 19 घायल, सावनूर-हुबली रोड और रायचूर में दो बड़े हादसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2025 15:00 IST

Karnataka road accident: उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. नारायण ने बताया कि सभी पीड़ित फल विक्रेता थे और सावनूर से येल्लापुरा मेले में फल बेचने के लिए जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसाढ़े पांच बजे ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को जगह देने के प्रयास में ट्रक को बायीं ओर मोड़ दिया था।छात्रों की पहचान आर्यवंदन (18), सुचेंद्र (22) और अभिलाष (20) के रूप में हुई है। घायल हुए 10 लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Karnataka road accident: कर्नाटक में बुधवार तड़के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और लगभग 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फल विक्रेताओं को ले जा रहा एक ट्रक सावनूर-हुबली रोड पर वन क्षेत्र में 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. नारायण ने बताया कि सभी पीड़ित फल विक्रेता थे और सावनूर से येल्लापुरा मेले में फल बेचने के लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को जगह देने के प्रयास में ट्रक को बायीं ओर मोड़ दिया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘इस हिस्से में सड़क के किनारे अवरोधक दीवारें नहीं हैं, इसलिए ट्रक करीब 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

दूसरी घटना रायचूर जिले के सिंधनूर में अरागिनमारा कैंप के समीप हुई। यहां एक वाहन के सड़क पर पलट जाने से उसमें सवार तीन छात्रों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। संस्कृत पाठशाला के ये छात्र वाहन में सवार होकर नरहरि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए हम्पी जा रहे थे।

छात्रों की पहचान आर्यवंदन (18), सुचेंद्र (22) और अभिलाष (20) के रूप में हुई है। हादसे में चालक शिवा (24) की भी मौत हो गई। घायल हुए 10 लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंधनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर