लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 40 वर्षीय शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, खुद पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, इसके बाद फरार हो गया

By विशाल कुमार | Updated: January 9, 2022 14:59 IST

पीड़िता की पहचान 26 वर्षीय सुमा के रूप में की गई है जो कि बेंगलुरु से 200 किमी दूर स्थित चित्रदुर्ग जिले के कोनानुरु गांव की रहने वाली थी. सुमा की छह साल पहले करियाप्पा आर. से शादी हुई थी और उनके एक पांच साल का बेटा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की पहचान 26 वर्षीय सुमा के रूप में की गई हैसुमा की छह साल पहले करियाप्पा आर. से शादी हुई थी और उनके एक पांच साल का बेटा है।दंपति का बेटा एक रिश्तेदार के घर में है और करियप्पा को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

बेंगलुरु:कर्नाटक में एक सनसनीखेज हत्या के मामले ने पुलिस के होश उड़ा दिए क्योंकि एक 40 वर्षीय शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसका शव घर में ही दफना दिया।

40 वर्षीय करियप्पा के कारनामे यहीं खत्म नहीं हुए. उसने खुद ही जाकर पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी और जब तक पुलिस को हत्या का पता चलता तब तक वह फरार हो चुका था।

पीड़िता की पहचान 26 वर्षीय सुमा के रूप में की गई है जो कि बेंगलुरु से 200 किमी दूर स्थित चित्रदुर्ग जिले के कोनानुरु गांव की रहने वाली थी। सुमा की छह साल पहले करियाप्पा आर. से शादी हुई थी और उनके एक पांच साल का बेटा है।

घटना का पता 29 दिसंबर को तब चला जब करियप्पा ने भरमासागर थाने में आकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उसने कहा कि 25 दिसंबर की रात को एक दोस्त के आने को लेकर बात हुई और मैं नहाने चला गया. जब तक मैं वापस आया, वह घर पर नहीं थी। मैंने उसे एक पड़ोसी के घर, एक दोस्त के घर और उसके परिवार के साथ भी खोजा लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की लेकिन उन्होंने पाया कि जांच के दौरान करियप्पा लापता हो गया था।  पुलिस ने कहा कि जब हमने अधिक जानकारी हासिल करने के लिए करियप्पा से पूछताछ करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद था। फिर हम उसके घर गए और पाया कि उसने शव को घर के अंदर दबा दिया था। फर्श पर पड़े मलबे ने हमें सुराग दिया और शव मिला।

हमें संदेह है कि करियप्पा ने अपनी पत्नी की हत्या की है और उसके शव को दफना दिया है। गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने हमारे पास आने से पहले वह अपने बेटे के साथ अगले कुछ दिनों तक उसी घर में रहा। दंपति का बेटा वर्तमान में एक रिश्तेदार के घर में है और करियप्पा को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइमPoliceहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह