लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: पत्नी के हुई लड़ाई को पति ने कर दी हत्या, पहले काटा सिर... फिर किए शव के टुकड़े

By अंजली चौहान | Updated: May 28, 2024 12:54 IST

बेंगलुरु:कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

Open in App

बेंगलुरु: पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते में लड़ाई होना भी प्यार का ही एक रूप है। अक्सर पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक हो जाती है लेकिन क्या हो कि यह लड़ाई खूनी साजिश का रूप ले ले। जी हां कर्नाटक में रिश्तों को शर्मसार करने वाली ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक पति ने अपनी पत्नी से लड़ाई  के बाद उसकी हत्या कर दी। कातिल पति इतना क्रूर निकला कि उसने पत्नी को जान से मारने के बाद उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए। 

गौरतलब है कि घटना तुमकुरु जिले की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि होसपेट गांव में 32 वर्षीय पुष्पा की हत्या उसके अपने पति शिवराम ने कर दी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात पत्नी से झगड़े के बाद शिवराम ने वारदात को अंजाम दिया। उसने कथित तौर पर पुष्पा का सिर काट दिया और रसोई में उसके शरीर के टुकड़े कर दिए। पुष्पा शिवमोग्गा जिले के सागर शहर की रहने वाली थीं। दंपत्ति अपने आठ साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहते थे।

आरोपी एक आरा मशीन पर हेल्पर के तौर पर काम करता है। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के हुबली में नेहा हिरेमथ की हत्या से खूब हंगामा मचा था। 2024 अप्रैल  महीने में हुई इस हत्याकांड का आरोपी नेहा के पीछे पड़ा था जिसने चाकू मारकर उसे कॉलेज परिसर में जान से मार दिया। नेहा हिरेमथ को बीवीबी कॉलेज के परिसर में कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी फयाज खोंडुनाईक मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नेहा मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) प्रथम वर्ष की छात्रा थी और फैयाज पहले उसका सहपाठी था।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइमहत्याPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई