लाइव न्यूज़ :

सौतेले पिता संग था युवती का रिलेशनशिप, संपत्ति में हिस्सा नहीं देने पर बाप के साथ मिलकर कर दी मां की हत्या, 7 गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: December 31, 2021 16:28 IST

पुलिस ने यह भी बताया कि अर्चना रेड्डी के पास काफी पुश्तैनी संपत्ति थी जिसमें से उसकी बेटी अपना हिस्सा मांगती थी।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह पता चलता है कि यह हत्या संपत्ति के लिए हुई है।आरोपी लड़की के अपने ही पिता के साथ रिलेशनशिप में होने की बात भी पुलिस कह रही है। पुलिस ने इस हत्या में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बेटी ने अपने ही सौतेले बाप के प्यार में आकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, अर्चना रेड्डी से उसकी बेटी युविका रेड्डी संपत्ति में हिस्सा मांगती थी, लेकिन वे इससे इंकार करती थी जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपने बाप व प्रेमी संग मिलकर मां का हत्या करा डाली। पुलिस का यह भी कहना है कि यह हत्या संपत्ति के लिए हुई है या इसके पीछे कुछ और कारण है, वे इसका भी पता लगाना चाहते हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, अर्चना रेड्डी के तलाक होने के बाद उसने नवीन नामक एक जिम ट्रेनर से शादी की थी। 21 साल की अर्चना की बेटी युविका रेड्डी को अपने 31 साल के सौतेले बाप नवीन से प्यार हो गया था जिसके बाद वे लोग रिलेशनशिप में थे। युविका अपनी मां से संपत्ति में हिस्सा मांगती थी और इसी बीच अर्चना को पता चला की उसका पति और बेटी रिलेशनशिप में है। इसके बाद अर्चना ने दोनों को घर से निकाल दिया और पैसे भी देने बंद कर दिए थे। पुलिस का कहना था कि अर्चना के पास काफी पुश्तैनी संपत्ति थी और हो सकता है कि यही संपत्ति हत्या का कारण हो। जानकारी के मुताबिक, अपने पति नवीन को घर से निकालने के बाद अर्चना ने रोहित नामक शख्स से दोस्ती की थी। संपत्ति में हिस्सा नहीं देने के कारण युविका अपनी मां से बहुत नाराज थी। 

ऐसे हुई हत्या

मामले में पुलिस का कहना है कि संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने के कारण बेटी ने अपने सौतेली पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का यह भी कहना है कि इस काम के लिए उसके पिता नवीन ने अपने दोस्तों की मदद ली थी। उनके अनुसार, आरोपियों ने अर्चना रेड्डी को उसके कार से खींचकर एक धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइमकर्नाटकBangaloreहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह