लाइव न्यूज़ :

Karnataka Crime News: 3 साल में 900 अवैध गर्भपात, बेंगलुरु पुलिस ने चिकित्सक और सहायक तकनीशियन को किया अरेस्ट, फीस 30000 रुपये लेते थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2023 15:57 IST

Karnataka Crime News: डॉ. चंदन बल्लाल और उनके लैब तकनीशियन निसार प्रत्येक गर्भपात के लिए कथित रूप से 30,000 रुपये लेते थे जिसे वे मैसूर जिला मुख्यालय में एक अस्पताल में अंजाम देते थे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।प्रबंधक मीना और रिसेप्शनिस्ट रिजमा खान को शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।गर्भवती महिला को गर्भपात के लिए कार में लेकर जा रहे थे।

Karnataka Crime News: कर्नाटक में पिछले तीन साल में करीब 900 अवैध गर्भपात कराने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने एक चिकित्सक और उसके सहायक तकनीशियन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डॉ. चंदन बल्लाल और उनके लैब तकनीशियन निसार प्रत्येक गर्भपात के लिए कथित रूप से 30,000 रुपये लेते थे जिसे वे मैसूर जिला मुख्यालय में एक अस्पताल में अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि अस्पताल की प्रबंधक मीना और रिसेप्शनिस्ट रिजमा खान को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने मैसूर के निकट मांड्या के जिला मुख्यालय में पिछले महीने लिंग पहचान एवं महिला भ्रूण हत्या रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए शिवालिंगे गौड़ा और नयन कुमार नामक दो आरोपियों को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वे एक गर्भवती महिला को गर्भपात के लिए कार में लेकर जा रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि मांड्या में गुड़ निर्माण इकाई को अल्ट्रासाउंड केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता था जहां से पुलिस की टीम ने बाद में स्कैन मशीन जब्त की और इसके लिए उनके पास कोई वैध प्रमाणपत्र या अन्य आधिकारिक दस्तावेज नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि पिछले तीन साल में आरोपी चिकित्सक ने अपने सहयोगियों की मदद से मैसूर अस्पताल में करीब 900 अवैध गर्भपात कराए और हर गर्भपात के लिए वे 30,000 रुपये शुल्क लेते थे।’’ उन्होंने कहा कि इस रैकेट में शामिल अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा