लाइव न्यूज़ :

पति से हुआ झगड़ा फिर महिला ने ले ली तीन साल की बेटी की जान, वजह जान कर हैरान हो जाएंगे

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2021 15:06 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला पर अपनी ही तीन साल की बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। बेटी की हत्या करने का कारण भी चौंकाने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में मां पर लगा अपनी ही तीन साल की बेटी की हत्या करने का आरोपपति-पत्नी में हुआ था झगड़ा, पुलिस के अनुसार बेटी ने पिता का पक्ष लिया था, इससे चिढ़ गई थी महिलापुलिस के अनुसार हत्या के बाद महिला ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट भी पुलिस के सामने दर्ज कराई थी

बेंगलुरु में पुलिस ने एक महिला को अपनी तीन साल की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में ये बात सामने आई है महिला और उसके पति के बीच हो रहे झगड़े में बेटी ने अपने पिता का समर्थन किया था। इसी से चिढ़ कर मां ने बेटी का गला दबाकर कत्ल कर दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार घटना मंगलवार रात की है। बेंगलुरु के नागरभावी में बीडीए ले आउट में एरिया में एक निर्माणाधीन इमारत में ये सबकुछ हुआ।

आरोपी महिला का नाम सुधा और उसकी उम्र 26 साल है। सुधा मालाथल्ली में रहती है और शहर में एक टाइल्स की दुकान पर काम करती है। पुलिस को बच्ची को मारे जाने की जानकारी बुधवार सुबह मिली जब कुछ लोगों ने सड़क पर बच्ची का शव देखा। बाद में कुछ लोगों ने बच्ची की पहचान सुधा और एरन्ना की बेटी 'विनुथा' के तौर पर की।

पुलिस ने बताया, 'मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे एरन्ना खाना खाने घर आया था। उस दौरान उसकी बेटी टीवी देख रही थी। ऐेसे में एरन्ना ने बेटी से रिमोट लेकर चैनल बदल दिया और न्यूज देखने लगा। ऐसा करने पर पत्नी सुधा गुस्सा हो गई और कहा कि अगर हर समय न्यूज देखना है तो घर आने की जरूरत नहीं है।'

पुलिस के मुताबिक इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। इस बीच बेटी ने मां को चुप रहने के लिए कहा और पिता का समर्थन किया। यहां तक कि बच्ची ने ये भी कहा कि उसकी मां पागल हो गई है। ऐसा सुन सुधा अपना आपा खो बैठी और बच्ची की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार सुधा इसके बाद मंगलवार रात पुलिस के पास भी गई थी और ये शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी खो गई है। सुधा ने पुलिस को बताया कि वो बेटी के साथ चाट की दुकान पर गई थे। इसी दौरान उसकी बेटी खो गई।

हालांकि, बेटी का शव मिलने के बाद पुलिस माता-पिता को बुलाया और फिर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद महिला ने अपना जूर्म कबूल कर लिया और पूरी बात पुलिस को बता दी।

टॅग्स :हत्याक्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO