लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान शराब न मिलने से कर्नाटक में दो शख्स ने की आत्महत्या, जानें पूरा विवाद

By भाषा | Updated: March 30, 2020 09:28 IST

कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। कोरोना से निपटने के लिए 14 अप्रैल तक संपूर्ण देश में लॉकडाउन घोषित है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान थॉमस के रूप में की गयी है जो 30 साल पहले अपने परिवार को यहां छोड़कर केरल चला गया था। मृतक शराब का आदी था । कड़बा पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज किया है। 

मंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में दो व्यक्तियों ने लॉकडाउन के दौरान शराब न मिलने के कारण परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं शनिवार को कड़बा तालुका में हुई। तालुका के कुटरुपादि गांव में रबड़ निकालने का काम करने वाले मजदूर टॉमी थॉमस (50) ने अपने किराए के घर में शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

केरल के कोट्टायम के निवासी थॉमस ने एक महीने पहले रबड़ निकालने का काम शुरू किया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिन से थॉमस शराब की खोज में इधर उधर भटक रहा था और वह काम पर भी नहीं आया था। उसके शव को एक अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। एक अन्य घटना में उसी तालुका के कोडिम्बाला गांव के निवासी 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक पेड़ से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान थॉमस के रूप में की गयी है जो 30 साल पहले अपने परिवार को यहां छोड़कर केरल चला गया था और वहीं काम कर रहा था। वह यहां कुछ साल पहले वापस आया था। सूत्रों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था । कड़बा पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत