करीमनगरः मेरी बेटी से दूर रहो, नहीं तो बुरा होगा?, बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज माता-पिता ने 19 वर्षीय प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2025 22:26 IST2025-03-29T22:25:24+5:302025-03-29T22:26:53+5:30

Karimnagar: नाराज माता-पिता ने बृहस्पतिवार रात को कुमार के जन्मदिन पर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। उसने कहा कि गंभीर रूप से घायल कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Karimnagar Stay away my daughter otherwise bad angry parents their daughter killed her 19 year old lover with an axe | करीमनगरः मेरी बेटी से दूर रहो, नहीं तो बुरा होगा?, बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज माता-पिता ने 19 वर्षीय प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsबेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी लेकिन बात नहीं मानी।आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Karimnagar: तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक दंपति ने उसके 19 वर्षीय प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साई कुमार ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और वह खेती करता था। उसने बताया कि वह अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था और वे दोनों पिछड़े वर्ग के अलग-अलग समुदायों से संबंध रखते थे। पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने कुमार को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।

पुलिस ने बताया कि नाराज माता-पिता ने बृहस्पतिवार रात को कुमार के जन्मदिन पर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। उसने कहा कि गंभीर रूप से घायल कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Web Title: Karimnagar Stay away my daughter otherwise bad angry parents their daughter killed her 19 year old lover with an axe

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे