लाइव न्यूज़ :

करौलीः चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही मासूम, आरोपी की तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2022 17:16 IST

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। करौली के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची का इलाज हिंडौन के एक अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

जयपुरःराजस्थान के करौली जिले के हिंडौन में चार साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। करौली के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 

बच्ची का इलाज हिंडौन के एक अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की है, जब एक अज्ञात व्यक्ति झोपड़ी में सो रही बच्ची को उठाकर ले गया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उस बच्ची को झोपड़ी के पास छोड़ गया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

भदोही में किशोरी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, मामला दर्ज

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र में एक कुएं से 16 वर्षीया किशोरी का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के सोबरी के पुरवा गांव में कुछ ग्रामीणों को शुक्रवार रात टहलने के दौरान अमर पाल सिंह नामक किसान के खेत के पास एक कुएं से तेज दुर्गन्ध आई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से एक बोरा बरामद किया, जिसमें एक किशोरी का शव था जिसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त जिले के गोपीगंज थाना के सीखापुर गांव निवासी श्याम किशोर पांडेय ने अपनी बेटी शशिकला (16) के रूप में की है।

कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने 16 मई की रात अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट गोपीगंज थाना में दर्ज कराई थी। उन्होंने किशोरी के पिता के हवाले से बताया कि 16 मई की रात आठ बजे वह घर से शौच के लिए कह कर निकली थी, पर देर रात तक नहीं लौटी थी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शव दस से बारह दिन पुराना लगता है।

उन्‍होंने यह आशंका जताई कि किशोरी के किसी जान पहचान के व्यक्ति ने ही उसकी हत्या की और हाथ-पैर बांध कर शव को कुएं में फेंक दिया जो उसके घर से 20 किलोमीटर दूर सोबरी के पुरवा में है। एसपी ने हालांकि, किशोरी की हत्या से पहले उससे दुष्कर्म किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा