लाइव न्यूज़ :

कानपुरः यातायात पुलिसकर्मी का कारनामा, यौन शोषण से परेशान विवाहिता गंगा नदी में कूदी, कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2021 18:18 IST

कानपुर यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत गिरिजा नंदन त्रिपाठी ने उसके परिवार को कुंभ के दौरान डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का आरोप है कि प्रयागराज में ठहरने के दौरान त्रिपाठी उसे एक होटल में ले गया।कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दी।बेहोश होने पर त्रिपाठी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

कानपुरः कानपुर जिले में यातायात पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से यौन शोषण किए जाने से त्रस्त होकर एक विवाहिता ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्रमोद कुमार ने मंगलवार को बताया कि महिला ने रविवार शाम पुलिस हेल्पलाइन में फोन करने के बाद गंगा नदी में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। फोन पर इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि मिर्जापुर जिले के लालगंज इलाके की रहने वाली इस महिला ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदार और कानपुर यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत गिरिजा नंदन त्रिपाठी ने उसके परिवार को कुंभ के दौरान डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज बुलाया था।

महिला का आरोप है कि प्रयागराज में ठहरने के दौरान त्रिपाठी उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दी। बेहोश होने पर त्रिपाठी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और इस घटना का वीडियो भी बना लिया और उस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर बाद में भी उससे कई बार बलात्कार किया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि जब त्रिपाठी को मालूम हुआ कि वह गर्भवती हो गई है तो उसने उसे गर्भपात के लिए दवा खिलाई। महिला का आरोप है कि रविवार को गिरजानंद और उसका बेटा अमित तिवारी उसे चकेरी इलाके में स्थित एक कमरे में ले गए और उसका एक और अश्लील वीडियो बनाया।

उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बताया कि वह गंगा में कूदकर खुदकुशी करने जा रही है। उसके बाद वह नदी में कूद गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी यातायात पुलिस कांस्टेबल और उसके बेटे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) बी. मूर्ति ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद आरोपी यातायात पुलिसकर्मी को निलंबित किया जाएगा। महिला के आरोपों की पुष्टि के लिए उसकी मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज