लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर विकास दुबे का राइट हैंड था एनकाउंटर में मारा गया अमर दुबे, 29 जून को ही हुई थी शादी, जानें कच्चा-चिट्ठा

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 8, 2020 09:22 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद भी अभी-तक मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गैंगस्टर विकास दुबे पर पुलिस ने ढाई लाख का इनाम रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे का साथी अमर दुबे पर कानपुर कांड में शामिल होने का आरोप था और उसपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।कानपुर शूटआउट का गैंगस्टर विकास दुबे के फरीदाबाद में छिपे होने की खबर आई है। पुलिस ने फरीदाबाद से उसके दो गुर्गों को भी हिरासत में ले लिया है।

कानपुर: कानपुर मुठभेड़ का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) का राइट हैंड माने जाने वाला अमर दुबे (Amar Dubey) को  बुधवार सुबह एक मुठभेड़ में हमीरपुर में मार गिराया गया है। अमर दुबे बुधवार (8 जुलाई) की सुबह हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ मुठभेड़ में मारा गया।  अमर दुबे पर 25 हजार का इनाम था। अमर दुबे कानपुर शूटआउट में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल था। कानपुर शूटआउट वाले 2-3 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां पहले से मौजूद था। पुलिसवालों अमर दूबे ने भी फायरिंग की थी। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भागा था। अमर विकास दुबे के सबसे खास और करीबी में से एक था।

अमर दुबे की इसी साल 29 जून को हुई थी शादी

आठ पुलिसकर्मी के हत्याकांड के वांछित अपराधियों की लिस्ट अमर दुबे का नाम पहले नंबर पर था। बताया जा रहा है कि अमर दुबे विकास दुबे के हर काले कामों में उसका साथ देता था। न्यूज18 ने अमर दुबे की दादी सर्वेश्वरी दुबे उसके मारे जाने के बाद बात की। सर्वेश्वरी दुबे ने कहा कि विकास दुबे ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया है। अमर की दादी ने कहा, अमर दुबे की 29 जून को शादी हुई थी। वैसे तो अमर दुबे और उसका भाई अतुल दुबे उससे कुछ बताते नहीं थे और दोनों अलग-अलग रहते थे। 

अमर दुबे का विकास दुबे का अपराध में कितना साथ देता था इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि उसकी शादी 29 जून 2020 को हुई थी और 2 जुलाई 2020 यानी 4 से 5 दिन बाद वह विकास के गांव बिकरू पहुंचा गया और पुलिस पर फायरिंग की।

अमर दुबे (Amar Dubey) (फाइल फोटो)

विकास दुबे का पर्सनल बॉडी गार्ड भी था अमर दुबे

कहा जा रहा है कि अमर दुबे विकास दुबे का पर्सनल बॉडी गार्ड भी था। अमर दुबे को गाड़ियों और हथियारों का शौक था। उसके मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें आईं, जिसमें गाड़ियों और हथियारों के साथ वह पोज करते दिख रहा है। 

हमीरपुर में रिश्तेदार के घर छिपने का अमर दुबे का था प्लान

अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के घर छिपने के प्लान से गया था। इसके पहले वह  हरियाणा के फरीदाबाद में छिपा हुआ था। कहा जा रहा है कि ये विकास दुबे के साथ ही वहं छिपकर बैठा थी। फिर दोनों ने अलग होने का प्लान बनाया। अमर दुबे जैसे फरीदाबाद निकर कर  हमीरपुर के मौदहा आना चाहा  एसटीएफ ने घेरकर उसको सरेंडर करने को कहा। लेकिन इस दौरान अमर ने भागने की कोशिश की और क्रॉस फायरिंग में पुलिस उसको मार गिराया। 

जानें विकास दुबे का साथी अमर दुबे के मारे जाने के बाद यूपी STF ने क्या कहा?

एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने बताया कि विकास दुबे का साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा में एक मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि दुबे पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले हफ्ते चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बदमाशों द्वारा घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल था। 

अमर दुबे (Amar Dubey) (फाइल फोटो)

एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने इस जघन्य वारदात का मुख्य आरोपी ढाई लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की अनेक टीमें लगी हुई हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, हम उसे पकड़ने की कोशिश में लगे हैं और हमारे दल कार्यरत हैं। गौरतलब है कि

 गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गए पुलिस दल पर उसके गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, तीन दारोगा और चार कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी थी। 

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा