गैंगस्टर विकास दुबे का राइट हैंड था एनकाउंटर में मारा गया अमर दुबे, 29 जून को ही हुई थी शादी, पढ़ें पूरी कुंडली
By पल्लवी कुमारी | Updated: July 8, 2020 09:01 IST2020-07-08T09:01:36+5:302020-07-08T09:01:36+5:30
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद भी अभी-तक मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गैंगस्टर विकास दुबे पर पुलिस ने ढाई लाख का इनाम रखा है।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और अमर दुबे (Amar Dubey) (फाइल फोटो)
कानपुर: कानपुर मुठभेड़ का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी विकास दुबे का राइट हैंड माने जाने वाला अमर दुबे (Amar Dubey) को बुधवार सुबह एक मुठभेड़ में हमीरपुर में मार गिराया गया है। अमर दुबे बुधवार (8 जुलाई) की सुबह हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अमर दुबे पर 25 हजार का इनाम था। अमर दुबे कानपुर शूटआउट में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल था। कानपुर शूटआउट वाले 2-3 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां पहले से मौजूद था। पुलिसवालों अमर दूबे ने भी फायरिंग की थी। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भागा था। अमर विकास दुबे के सबसे खास और करीबी में से एक था।
अमर दुबे की इसी साल 29 जून को हुई थी शादी
आठ पुलिसकर्मी के हत्याकांड के वांछित अपराधियों की लिस्ट अमर दुबे का नाम पहले नंबर पर था। बताया जा रहा है कि अमर दुबे विकास दुबे के हर काले कामों में उसका साथ देता था। न्यूज18 ने अमर दुबे की दादी सर्वेश्वरी दुबे उसके मारे जाने के बाद बात की। सर्वेश्वरी दुबे ने कहा कि विकास दुबे ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया है। अमर की दादी ने कहा, अमर दुबे की 29 जून को शादी हुई थी। वैसे तो अमर दुबे और उसका भाई अतुल दुबे उससे कुछ बताते नहीं थे और दोनों अलग-अलग रहते थे।
हमीरपुर में रिश्तेदार के घर छिपने का अमर दुबे का था प्लान
अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के घर छिपने के प्लान से गया था। इसके पहले वह हरियाणा के फरीदाबाद में छिपा हुआ था। कहा जा रहा है कि ये विकास दुबे के साथ ही वहं छिपकर बैठा थी। फिर दोनों ने अलग होने का प्लान बनाया। अमर दुबे जैसे फरीदाबाद निकर कर हमीरपुर के मौदहा आना चाहा एसटीएफ ने घेरकर उसको सरेंडर करने को कहा। लेकिन इस दौरान अमर ने भागने की कोशिश की और क्रॉस फायरिंग में पुलिस उसको मार गिराया।
जानें विकास दुबे का साथी अमर दुबे के मारे जाने के बाद यूपी STF ने क्या कहा?
एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने बताया कि विकास दुबे का साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा में एक मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि दुबे पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले हफ्ते चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बदमाशों द्वारा घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल था।
एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने इस जघन्य वारदात का मुख्य आरोपी ढाई लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की अनेक टीमें लगी हुई हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, हम उसे पकड़ने की कोशिश में लगे हैं और हमारे दल कार्यरत हैं। गौरतलब है कि
गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गए पुलिस दल पर उसके गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, तीन दारोगा और चार कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी थी।

